• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीबीएसई 12वीं में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों ने केजरीवाल से की मुलाकात

Desk by Desk
23/07/2020
in राष्ट्रीय, शिक्षा
0
राघव दिल्ली के सरकारी स्कूल

राघव दिल्ली के सरकारी स्कूल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हाल ही में हुए दंगों से प्रभावित सरवर खान, अपने परिवार में 12वीं करने वाली पहली लड़की और शहर में अपने रहने का खर्चा निकालने के लिए ट्यूशन पढ़ाने वाले राघव दिल्ली के सरकारी स्कूलों के उन 19 छात्रों में से हैं, जिन्होंने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं।

परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले इन छात्रों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर बुधवार को मुलाकात की। वे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी मिले। बिहार के रहने वाले राघव कुमार के बोर्ड परीक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक आए हैं। वह शहर में अपना खर्चा निकालने के लिए पड़ोस के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं।

उन्होंने मंत्रियों से कहा कि मैंने अपने रिश्तेदार का घर तब ही छोड़ दिया था जब मैं 11वीं कक्षा में था और मैंने अकेले रहना शुरू कर दिया था। मेरे शिक्षकों ने भी मेरी काफी आर्थिक मदद की। ‘ह्यूमैनिटीज में अपने स्कूल में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली चारू यादव का कहना है कि वह 11वीं कक्षा में फेल हो गई थीं।

उन्होंने कहा कि मैंने 11वीं में पहले साइंज स्ट्रीम ली थी लेकिन उसकी पढ़ाई सही से कर नहीं पाई और फेल हो गई। प्रधानाचार्य के सुझाव पर मैंने ह्यूमैनिटीज ली और अब 12वीं में सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।। परीक्षा में 73.40 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले सरवर खान ने कहा कि मैंने परीक्षा की तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी, इसलिए मेरी पढ़ाई प्रभावित नहीं हुई। मैंने रातों को जाग कर पढ़ाई की।

वहीं 95.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली शमीना खातून ने कहा कि’ मेरे परिवार में लड़कियों को पढ़ने नहीं दिया जाता। हमें उर्दू सिखाई जाती है लेकिन स्कूल जाने का तो सवाल ही नहीं उठता।उन्होंने कहा कि मेरे तीन भाई और एक बहन है। मेरे परिवार में कोई लड़कियों को पढ़ानें में विश्वास नहीं रखता लेकिन मेरे पिता ने मुझे प्रोत्साहित किया। मैंने मन लगाकर पढ़ाई की और अच्छे अंक हासिल किए। महजबी भी अपने परिवार में 12वीं करने वाली पहली लड़की हैं। उनके 94 प्रतिशत अंक आए हैं।

केजरीवाल ने सबको बधाई दी और कहा कि आप सभी ने परेशानियों का सामना किया लेकिन हिम्मत नहीं हारी। दृढ़ निश्चय के साथ आपने अच्छे अंक हासिल किए। ये परिणाम पढ़ाई के प्रति आपके प्रयासों एवं समर्पण को दर्शाते हैं।

Tags: CBSECBSE resultChief Minister Arvind KejriwalDeputy Chief Minister Manish SisodiaNorth East Delhi StudentsRaghav Delhi Government Schoolउत्तर-पूर्वी दिल्ली छात्रउप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदियामुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालराघव दिल्ली के सरकारी स्कूलसीबीएसईसीबीएसई रिजल्ट
Previous Post

राम मंदिर भूमि पूजन का लाइव प्रसारण होगा, आडवाणी हो सकते हैं शामिल

Next Post

ठाणे महानगरपालिका में नर्स समेत 2995 पदों पर भर्तियां

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post

ठाणे महानगरपालिका में नर्स समेत 2995 पदों पर भर्तियां

यह भी पढ़ें

मुरादाबाद से सपा सांसद

मुरादाबाद से सपा सांसद बोले- मुस्लिम युवा सभी हिंदू लड़कियों को बहन समझें

26/11/2020
Suicide

पूर्व सैनिक पुत्र ने लाइसेंस बंदूक से खुद को मारी गोली

05/08/2023
हत्या

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने हिंदू व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version