• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत की परमाणु मिसाइलों के निशाने पर अब चीन, ताकत दिखाने को तैयार

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
ड्रैगन हैरान

ड्रैगन हैरान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान वैली में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद से भारत ने अपने परमाणु सुरक्षा रणनीति में बड़ा फेरबदल कर दिया है। अमेरिकी थिंकटैंक की रिपोर्ट के मुताबिक पहले भारत के परमाणु हथियारों के निशाने पर हमेशा से ही पाकिस्तान था लेकिन अब उसके निशाने पर चीन आ गया है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की राजधानी पेइचिंग भी अब भारतीय परमाणु मिसाइलों की जद में है और चीन के उकसावे के बाद भर्ती पक्ष भी अपनी ताकत दिखाने से पीछे नहीं हटेगा।

India continues to modernize its nuclear arsenal, with a nuclear strategy that seems to place increased emphasis on China. Beijing is now in range of Indian missiles. Indian nuclear forces, 2020: https://t.co/x2NZHQH1hP pic.twitter.com/z6qX7MX0Ix

— Bulletin of the Atomic Scientists (@BulletinAtomic) July 22, 2020

बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, 2017 डोकलाम विवाद के बाद भारत ने अपने परमाणु रणनीति का ध्यान पाकिस्तान से हटाकर पेइचिंग पर केंद्रित कर लिया है। इसके अलावा भी भारत कम से कम तीन ऐसे हथियारों का निर्माण कर रहा है जो उसे चीन के खिलाफ बड़ी ताकत प्रदान करेंगे।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की परमाणु नीति पहले सुरक्षात्मक थी लेकिन अब मोदी सरकार के आने के बाद से ये आक्रामक हो गयी है। रिपोर्ट के लेखक हेंस ए क्रिस्टेंस और मैट कोर्डा ने दावा किया है कि भारत ने 150 से 200 परमाणु बमों को बनाने में प्रयोग किए जाने वाले प्लूटोनियम का संवर्धन कर रखा है।

चीन की राजधानी को भी निशाना बनाने में है भारत सक्षम 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के पास आठ हथियार ऐसे हैं जिनसे कभी भी परमाणु हमला किया जा सकता है। इनमें से हवा से हमला करने वाले 2 हथियार, जबकि जमीन से हमला करने वाले 4 बैलेस्टिक मिसाइल प्रणाली और 2 समुद्र आधारिक बैलेस्टिक मिसाइल प्रणाली शामिल हैं। इसके अलावा कम से कम 3 हथियार विकास की प्रक्रिया में है। भारत तेजी से परमाणु वॉरहेड ले जाने में सक्षम कई अन्य मिसाइलों का निर्माण भी कर रहा है। इसमें जमीन से दागे जाने वाली अग्नि-6 मिसाइल और पनडुब्बियों से फायर की जाने वाली के-5 मिसाइल शामिल हैं।

हवा-जमीन और पानी से हमला कर सकता है भारत

भारत के पास हवा से परमाणु हमला करने में सक्षम विमानों में मिराज 2000एच और जगुआर आईएस एयरक्राफ्ट शामिल हैं। भारत मिराज 2000एच विमान को अपग्रेड कर रहा है जिसके बाद इन्हें मिराज 2000आई के नाम से जाना जाएगा। इसके आलावा जल्द राफेल भी मिलने जा रहा है। इसके आलावा अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल अग्नि-5 है, जो 5000 किमी दूर तक हमला करने में सक्षम है। यह मिसाइल अपने साथ परमाणु बमों को ले जाने में सक्षम है। अग्नि 6 मिसाइल के विकास की प्रक्रिया भी जारी है जो इससे भी ज्यादा रेंज तक परमाणु हमला करने में सक्षम होगी. पानी की बात करें तो सबमरीन लॉन्च बैलेस्टिक मिसाइल (SLBM) k-4, के-5 मिसाइल परमाणु हमले में सक्षम हैं।

Tags: 2020 indian nuclear strategyChinaIndia China Border Disputeindia china faceoff.indian nuclear forcesjinpingPakistanUS Defence reportअमेरिकापरमाणु मिसाइलभारत की परमाणु मिसाइलों के निशाने पर अब चीनभारत-चीन सीमा विवाद
Previous Post

कोरोना का कहर: झारखंड विधानसभा सील, 31 जुलाई तक सभी बैठकें रद्द

Next Post

यूपी में बेकाबू कोरोना, एक दिन में मिले 2500 से अधिक नए मामले

Desk

Desk

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Next Post

यूपी में बेकाबू कोरोना, एक दिन में मिले 2500 से अधिक नए मामले

यह भी पढ़ें

Savin Bansal

मुख्यमंत्री विजिट के क्रम में सभी आला अधिकारियों संग ग्राउड जीरो पर डीएम सविन

21/10/2025
shot

चुनावी रंजिश में पूर्व महिला प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

17/05/2021
kidnappers arrested

हत्या के इरादे से अपहरण करने वाले दो गिरफ्तार, दो तमंचा व कारतूस बरामद

22/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version