• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना का कहर: झारखंड विधानसभा सील, 31 जुलाई तक सभी बैठकें रद्द

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
झारखंड विधानसभा सील

झारखंड विधानसभा सील

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

रांची। झारखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे और मंत्री-विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों के इस जानलेवा संक्रमण की चपेट में आने की वजह से झारखंड विधानसभा को 27 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय ने राज्य की सबसे बड़ी पंचायत को बंद करने का फैसला किया है, ताकि अन्य जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों में कोविड19 का संक्रमण न फैले। गुरुवार को सचिवालय ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।

सचिवालय से जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा के कई सदस्यों एवं कर्मचारियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की सूचना मिली है। ऐसे में उनके संपर्क में यदि अन्य लोग आयेंगे, तो उनके भी इस जानलेवा विषाणु से ग्रस्त होने की आशंका बढ़ जायेगी। कोरोना वायरस की इस वैश्विक महामारी के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए झारखंड विधानसभा सचिवालय को 23 जुलाई से 27 जुलाई तक पूर्णत: सील किया जाता है।

इन चार दिनों में पूरी विधानसभा भवन को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है. इस आदेश में तीन निर्देश दिये गये हैं। पहला निर्देश यह है कि झारखंड विधानसभा की समितियों की सभी बैठकें तत्काल प्रभाव से 31 जुलाई तक स्थगित रहेगी। दूसरे निर्देश में कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आये सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों से कहा गया है कि वे खुद को कोरेंटिन कर लें।

इतना ही नहीं, कर्मचारियों और पदाधिकारियों से कहा गया है कि यदि उन्हें लगता है कि उन्हें कोरोना हो सकता है या कोरोना के कोई भी लक्षण उनमें दिखते हैं, तो वह अपनी कोविड19 जांच जरूर करवा लें। तीसरे और अंतिम निर्देश में कहा गया है कि मंगलवार से झारखंड विधानसभा में लॉकडाउन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के नियमों का पालन करते हुए पहले की तरह काम शुरू हो जायेगा।

हवा में ऐसे फैल रहा है कोरोना वायरस, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

उल्लेखनीय है कि झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और उनके परिवार के सदस्य पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक मथुरा महतो में भी इस विषाणु का संक्रमण पाया गया था। बुधवार को झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष (स्पीकर) और रघुवर दास सरकार में नगर विकास मंत्री रहे रांची के विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने ट्वीट करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने अपने समर्थकों और उन तमाम लोगों, जो उनके संपर्क में आये थे। उन्होंने अपील की थी कि वे सभी लोग कोरेंटिन में रहें और अपनी जांच करवा लें। ज्ञात हो कि मिथिलेश ठाकुर और मथुरा महतो के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्यमंत्री कार्यालय के तमाम पदाधिकारी कोरेंटिन में चले गये थे। सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सीएमओ में कामकाज शुरू हुआ।

Tags: #ranchi news27 july 202027 july 2020 jharkhand news31 जुलाई तक सभी बैठकें रद्दCM Hemant Sorencorona latest newscorona newsCoronaviruscoronavirus deathscoronavirus deaths in jharkhandcoronavirus fact checkcoronavirus latest newscoronavirus latest news in indiaCoronavirus LIVE Newscoronavirus live updatecoronavirus lockdown in jharkhandcoronavirus newscoronavirus no fake newsCoronavirus OutbreakCoronavirus Pandemiccovid 19 indiacovid 19 jharkhandcovid 19 ranchicovid 19 trackcovid casescovid storiesCOVID-19covid19 effectCovid19 in Jharkhandhemant sorenIndia CoronavirusIndia newsJharkhand Assemblyjharkhand assembly building sealedjharkhand breaking newsJharkhand coronavirusJharkhand Latest Newsjharkhand lockdownJharkhand newsJharkhand News in HindiJharkhand Vidhan Sabhameetings cancelled upto 31 july 2020prabhat khabarprabhat khabar newsprabhatkhabar.comranchi news in hindiआज का झारखण्ड न्यूज़जोहार झारखण्ड न्यूज़झारखंड का ताजा न्यूज़झारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ रांचीझारखंड में कोरोना वायरस के मामलेझारखंड विधानसभाझारखंड विधानसभा सीलझारखंड समाचारझारखंड सिटीप्रभात खबर
Previous Post

मौसम विभाग ने देश के इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई

Next Post

भारत की परमाणु मिसाइलों के निशाने पर अब चीन, ताकत दिखाने को तैयार

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Next Post
ड्रैगन हैरान

भारत की परमाणु मिसाइलों के निशाने पर अब चीन, ताकत दिखाने को तैयार

यह भी पढ़ें

Electrocution

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

16/09/2023
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

16/03/2025

कोरोना वैक्सीन का मानव पर परीक्षण शुरू, भारत टॉप 5 देशों में शामिल

15/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version