• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर की नींव में पड़ेगी ननिहाल की मिट्टी

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, धर्म, राष्ट्रीय
0
राम मंदिर की नींव में ननिहाल की मिट्टी

राम मंदिर की नींव में ननिहाल की मिट्टी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या में बनने वाले रामलला के मंदिर की नींव में ननिहाल की मिट्टी भी डाली जाएगी। रायपुर के चंद्रखुरी स्थित माता कौशल्या के मंदिर से मिट्टी लेकर गौ सेवक मोहम्मद फैज खान गुरुवार को अयोध्या की पदयात्रा पर निकले। वह 5 अगस्त को भव्य मंदिर के शिलान्यास के दिन अयोध्या पहुंचेंगे।

रायपुर के जयस्तंभ चौक से शुरू हुई इस यात्रा में फैज खान रोजाना 60 किलोमीटर पैदल चलेंगे। वह कुल 796 किमी का सफर पैदल ही तय करेंगे। वह बिलासपुर, अमरकंटक, शहडोल और प्रयागराज होते हुए अयोध्या पहुंचेंगे। इस यात्रा को लेकर फैज ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की ओर से रामलला को भांचा (भांजा) भेंट है।

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन में होगा संगम का जल और मिट्टी का उपयोग

रायपुर के रहने वाले फैज खान की पहचान गौ भक्त के रूप में होती है। फैज ने कहा- भगवान राम का ननिहाल दक्षिण कौशल, जो मौजूदा वक्त में छत्तीसगढ़ के नाम से जाना जाता है। भगवान राम ने 14 साल के वनवास के दौरान यहां भी अपना वक्त गुजारा था। फैज कहते हैं कि सनातन परंपरा के मुताबिक, हर शुभ काम में ननिहाल का योगदान होता है। यहां के लोगों की इच्छा और भावना है कि भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए भगवान राम के ननिहाल से भी भेंट दी जाए।

गौ भक्त मोहम्मद फैज खान

इससे पहले फैज चंद्रखुरी स्थित माता कौशल्या के मंदिर पहुंचे।  वहां  पंडितों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ मंदिर से मिट्टी लेकर चांदी की डिब्बी में भरी गई। इसके बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की। फिर जय श्रीराम लिखे एक लाल कपड़े में डिब्बी को बांधकर यात्रा के लिए निकले। चंद्रखुरी को ही भगवान राम की ननिहाल माना जाता है।  यहां पर बने मंदिर में भगवान राम को गोद में लिए हुए माता कौशल्या की मूर्ति है।

राम मंदिर भूमि पूजन पर उठा सवाल तो उमा भारती बोलीं- राम के काम में कैसा मुहूर्त

सीएम योगी ने कहा था- ननिहाल के बाद अब अयोध्या में बनेगा मंदिर

रायपुर में 2013 में भगवान राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन हुआ था। तब योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वे तब गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर और गोरखपुर से सांसद थे। तब योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि भगवान राम के ननिहाल में राम मंदिर बन गया है। अब जल्द ही अयोध्या में भी मर्यादा पुरुषोत्तम के मंदिर का रास्ता निकलेगा और वहां भव्य निर्माण कराया जाएगा।

Tags: 24ghante online.com5अगस्त को होगा भूमि पूजनayodhyaayodhya ram templebiggest temple is locatednumber three in the worldram mandirRam mandir model AyodhyaRam temple Ayodhyaramjanmbhoomiगौ भक्त मोहम्मद फैज खानमाता कौशल्या के मंदिर की मिट्टी से नीव पूजनराम मंदिरराम मंदिर की नींव में ननिहाल की मिट्टीराम म्नदिर निर्माण में संगम का जल और मिट्टी लाई जाएगीरामंदिर का नक्शा
Previous Post

कोरोना वायरस ने बदला खरीदारी का तरीका

Next Post

मां-बेटी के हत्यारे का असली चेहरा सामने लाना पुलिस के लिए चुनौती

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

स्वीडन से CM सैनी का एक्शन, धान भीगने पर अधिकारियों को फटकार

17/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 270वें दिन 500 ठिकानों पर छापे, 175 लोग काबू

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
Next Post
शातिर शमशाद अली

मां-बेटी के हत्यारे का असली चेहरा सामने लाना पुलिस के लिए चुनौती

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

‘BJP वाले बिजली चोर…’, सपा सांसद पर लगे आरोप तो भड़के अखिलेश यादव

19/12/2024
lockdown extended

तमिलनाडु में 31 दिसंबर तक बढ़ा लॉकडाउन, 7 से खुलेंगा मरीना बीच

30/11/2020
beetroot cream

इस के इस्तेमाल से मिलेगा गुलाब सा निखार

17/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version