• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन में होगा संगम का जल और मिट्टी का उपयोग

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, अयोध्या, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, धर्म, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए तीर्थराज प्रयाग के पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अन्त: सलिल स्वरूपा प्रवाहित सरस्वती के संगम से पवित्र जल और मिट्टी अयोध्या ले जायी जायेगी।

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के महानगर प्रवक्ता अश्वनि कुमार मिश्र ने मंगलवार को यहां बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन में प्रयागराज संगम के पवित्र जल और मिट्टी का भी प्रयोग होगा। उन्होंने बताया कि कितने लोग पवित्र जल और मिट्टी लेकर जाएंगे, शीघ्र बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

ज्वैलर्स एसोसिएशन ने राम मंदिर की आधार शिला के लिए भेंट की 33 किलो चांदी की ईंट

उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगद्गुरू वासुदेवानंद सरस्वती के नेतृत्व में अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में पवित्र जल और मिट्टी भेजी जाती। लेकिन चातुर्मास के कारण जगद्गुरू वासुदेवानंद सरस्वती भूमि पूजन में शामिल नहीं होंगे। उन्होने बताया कि अब किसी ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व में प्रयागराज से पवित्र जल और मिट्टी भेजी जाएगी जिसका इस आंदोलन में लंबा जुड़ाव रहा है।

श्री मिश्र ने कहा कि वर्षों तक मंदिर के लिए आंदोलन चलाने वाले संगठन, विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तिथि पांच अगस्त घोषित होने से प्रयागराज में संत समाज के भाव विभोर है। श्री रामजन्म भूमि आंदोलन में प्रयागराज की भूमिका अहम रही है। संगम तट पर माघ मेले, कुंभ के दौरान कई धर्म संसद भी हुईं। यहीं से विभिन्न चरणों की रणनीति तय होती थी।

राम मंदिर के शिलान्यास में पीएम मोदी, अमित शाह समेत इन 200 हस्तियों को भेजा निमंत्रण

उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंहल ने आंदोलन को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाया था। पूजन समारोह में प्रयाग के संत समाज की सहभागिता कोरोना संक्रमण को देखते हुए वैसी नहीं हो पाएगी, जैसी सामान्य दिनों में होती।

प्रवक्ता ने बताया कि भूमि पूजन के दिन को ऐतिहासिक दिन के रूप में मनाते हुए लोगों से अपील की जाएगी कि अपने घरों में घी के दीपक जलाएं और मंदिरों में घंट और घडियाल बजाये।

Tags: 24ghante online.com5अगस्त को होगा भूमि पूजनayodhyaayodhya ram templebiggest temple is locatednumber three in the worldram mandirRam mandir model AyodhyaRam temple Ayodhyaramjanmbhoomiराम मंदिरराम म्नदिर निर्माण में संगम का जल और मिट्टी लाई जाएगीरामंदिर का नक्शा
Previous Post

ममता का भाजपा पर हमला, कहा – बंगाल को यहां के लोग चलायेंगे न कि बाहरी

Next Post

चमत्कारिक बक्सा देखने ज्योतिषाचार्य को बुलाया, अपरहण कर मांगी 1 करोड़ की फिरौती

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
Broom
धर्म

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

19/07/2026
Basuri
धर्म

घर के इस हिस्से में रखें बांसुरी, मिलेगी तरक्की

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Next Post

चमत्कारिक बक्सा देखने ज्योतिषाचार्य को बुलाया, अपरहण कर मांगी 1 करोड़ की फिरौती

यह भी पढ़ें

Sidhu Musewala

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने छोड़ दिया भारत, यूके हुए रवाना

18/11/2022
Viksit UP

विकसित यूपी @2047: 2047 का विजन बना जनआंदोलन, 60 लाख सुझावों से सजे ‘समर्थ यूपी’ के सपने

28/10/2025
Fake Teachers

दो फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त

20/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version