• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान में सियासी हलचल के बीच कुछ देर में फैसला, पायलट बोले- एक-एक आरोप का जवाब दूंगा

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच आज का दिन बेहद अहम है। सचिन पायलट और कांग्रेस के 18 और विधायकों की विधानसभा की सदस्‍यता से अयोग्‍य ठहराने को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुबह 10.30 बजे राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला आ सकता है। मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती और न्यायमूर्ति प्रकाश गुप्ता की अदालत फैसला सुनाएगी। पायलट और कांग्रेस के बागी विधायकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। एक याचिका दाखिल करते हुए पायलट गुट ने स्पीकर डॉ. सीपी जोशी के अयोग्यता नोटिस को चुनौती दी। दोनों पक्षों की जिरह होने और दलीलों की सुनवाई के बाद मंगलवार को फैसला 24 जुलाई तक के लिए सुरक्षित रखा गया।

5 अगस्त को भूमि पूजन पर रोक लगाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका

राजस्थान की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद खास है, लिहाजा न्यायपालिका से लेकर विधायिका तक में शुक्रवार को तेज हलचले देखने को मिल रही है। ताजा जानकारी मिली है कि प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया पहुंचे विधानसभा पहुंचे है, जिसके बाद विधानसभा में भी हलचले तेज हो गई है।

राजस्थान हाईकोर्ट में जल्द ही नोटिस मामले को लेकर सुनवाई और फैसला आने की बात कही जा रही है। इसी बीच सचिन पायलट ने इस मामले में अपना बयान दिया है। पायलट ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों पर सारे जवाब दूंगा। एबीपी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में पालयट ने कहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें मेरे ऊपर लगे सभी आरोपों का जवाब दूंगा ।

राजस्थान हाईकोर्ट में सचिन पायलट नोटिस मामले की सुनवाई को लेकर अब कोर्ट में हलचले शुरू हो गई है। अदालत में वकीलों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस मामले से जुड़े वकील प्रतीक कांसलीवाल और पूनमचंद भंडारी ने कोर्ट में पहुंचने की सूचना मिल रही है।

ड्रैगन के डर से चीनी राजदूत ने कहा भारत – चीन आपसी मुद्दे सुलझाने में सक्षम

राजस्थान के सियासी घमासान के बीच कांग्रेस की ओर से होटल में ठहराए गए विधायकों से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी मिली है कि यहां ठहरे कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा की तबियत बिगड़ी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया है।

राजस्थान की सियासी संग्राम के बीच सीएम गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर ईडी की ओर से कई गई छापेमारी को लेकर महत्वपूर्ण सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार फर्टिलाइजर घोटाले के 10 साल पुराने मामंले के तहत की गई ईडी की कार्रवाई में अग्रेसन गहलोत के घर से छापेमारी में मोबाइल, हाईडिस्क और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

राजस्थान में सियासी घमासान के बीच कई पेंच फंसते दिखने लगे हैं। जहां मीडिया से बात करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने यह साफ कर दिया है कि जल्द ही विधानसभा का सत्र बुलवाया जाएगा। वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने इस मामले में अपना बयान दिया है। पूनियां ने कहा कि 21 दिन के नोटिस देकर सदन बुलाया जाता है। विशेष परिस्थितियों में राज्यपाल सत्र बुला सकते हैं, लेकिन अभी मामला सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में गहलोत कैसे सदन बुलवाएंगे ?

राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार सभी को है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को एलान करते हुए कहा कि जल्द ही विधानसभा सत्र बुलाया जाएगा और उनकी सरकार बहुमत साबित करेगी। सीएम गहलोत ने आगे कहा कि बहुमत हमारे साथ है, सभी कांग्रेस विधायक एकजुट हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर शाम राजभवन जाकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात भी की।

Tags: rajasthan government crisisRajasthan High Courtrajasthan latest news updatesrajasthan live updatesrajathan congress crisissachin pilotsachin pilot vs ashok gehlotगहलोत पायलट मुकाबले में हाईकोर्ट का फैसलाराजस्थान में सियासी घमासानसचिन पायलट
Previous Post

कोरोना ने छीन ली माउंट आबू पर्यटन की रौनक

Next Post

मुनाफा कमाने के चक्‍कर में बिजनेसमैन को लगा 32 लाख का चूना

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Next Post

मुनाफा कमाने के चक्‍कर में बिजनेसमैन को लगा 32 लाख का चूना

यह भी पढ़ें

Major drone attack on kindergarten, 79 killed

किंडरगार्टन पर बड़ा ड्रोन हमला, 43 बच्चों समेत 79 नागरिकों की मौत

06/12/2025
Pongal

जानें कब है पोंगल, शुभ मुहूर्त और महत्व

09/01/2022
neha kakkar

शादी के बाद नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़ लाल रंग के लहंगे में आईं नजर

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version