• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्र के दबाव की वजह से विधानसभा सत्र नहीं बुला रहे राज्यपाल : अशोक गहलोत

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
राजस्थान सियासत

अशोक गहलोत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट से सचिन पायलट गुट को राहत मिलने के बाद जयपुर के होटल फेयरमाउंट के बाहर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया के सामने आकर राज्यपाल पर आरोप लगाए हैं कि वह ऊपर से दबाव की वजह से विधानभा का सत्र नहीं बुला रहे हैं। अशोक गहलोत अपने खेमे के विधायकों को लेकर राजभवन जा रहे हैं।

#WATCH: "We are going to the Governor to request him to not come under pressure (and call Assembly session)… varna fir ho sakta hai ki pure pradesh ki janta agar Raj Bhawan ko gherne ke liye aagai, to hamari zimmedari nahi hogi," says Rajasthan CM Ashok Gehlot https://t.co/2UaH94tTrB pic.twitter.com/ODEq7PZGei

— ANI (@ANI) July 24, 2020

गहलोत ने कहा कि राज्यपाल महोदय को कल पत्र भेजकर अपील की कि हम विधानसभा का सत्र बुलाएं और कोरोना सहित सभी मुद्दों पर चर्चा करें। हमें उम्मीद थी की वह रात में ही आदेश जारी कर देंगे, लेकिन अभी तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है। हमें लगता है कि ऊपर से दबाव की वजह से वह विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए निर्देश नहीं दे रहे हैं। हमें इस बात का दुख है।

We want to start the State Assembly session from Monday. Everything will be clear then. I had a telephonic conversation with the Governor and requested him to take a decision on this immediately. Now, we are going to meet him also: Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot pic.twitter.com/rA7flMyxCT

— ANI (@ANI) July 24, 2020

गहलोत ने आगे कहा एक तरफ तो विपक्ष की तरफ से भी मांग की जा रही थी कि फ्लोर पर क्यों नहीं आ रहे हैं। राजस्थान की जनता देख रही है कि क्या हो रहा है। दुख इस बात है कि गवर्नर साहब ने अभी तक फैसला नहीं किया है। अभी फिर उनसे फोन पर बात नहीं हुई है। आपके पद की गरिमा बनाएं रखें। हमारे सभी विधायक उनसे जाकर मांग करेंगे। विधानसभा के पटल पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

गहलोत ने कहा मैं बार-बार कह रहा हूं कि हमारे पास स्पष्ट बहुमत है। चिंता उन्हें होनी चाहिए। हरियाणा में हमारे साथियों को बीजेपी की देखरेख में बंधक बनाकर रखा गया है। हो सकता है कि बाउंसर, पुलिस…उनके फोन छीन लिए हैं। वह रो रहे हैं। इसकी परवाह केंद्र सरकार को नहीं है क्या। यह पूरा खेल बीजेपी और उनके नेताओं का षड्यंत्र है जैसे उन्होंने कर्नाटक और मध्य प्रदेश में किया, राजस्थान में भी करना चाहते हैं। राजस्थान में पूरी जनता और विधायक हमारे साथ है।

मौसम अलर्ट : यूपी के इन जिलों में कुछ घंटों के अंदर आंधी और भारी बारिश की संभावना

गहलोत ने कहा कि अभी कोरोना से लड़ने का वक्त है। हमने शानदार काम किया, पूरे देश में तारीफ हो रही है। ऐसे माहौल में सरकार को गिराने के लिए बीजेपी की भूमिका को आप देख सकते हैं। इनकम टैक्स, ईडी के छापे…ऐसा नंगा नाच देखा नहीं कभी, जैसा अभी हो रहा है। हम अभी आ रहे हैं राज्यपाल के पास उनके अपील करने के लिए कि किसी के दबाव में ना आएं। वर्ना हो सकता है कि पूरे राज्य की जनता राजभवन को घेर लेगी, हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी।

बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट के नतीजे के बाद गहलोत पर उनके विधायकों ने जल्द बहुमत परीक्षण को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। विधायकों का कहना है कि वे कब तक इस तरह होटल में बंद रहेंगे। अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्रा से मुलाकात के लिए समय मांगा था। राजभवन ने 12:30 पर मिलने का समय दिया था, लेकिन गहलोत ने निकलने में देरी को लेकर राजभवन को सूचना भेजी है।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने बर्खास्त उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों द्वारा अयोग्यता के मुद्दे पर दायर याचिका में भारत सरकार को पक्षकार बनाए जाने की मांग शुक्रवार को स्वीकार कर ली। मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती और न्यायमूर्ति प्रकाश गुप्ता की पीठ ने याचिकाकर्ताओं द्वारा गुरुवार को दायर याचिका को मंजूर कर लिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत करने के बाद पायलट को उप मुख्यमंत्री पद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से बर्खास्त किया जा चुका है। अशोक गहलोत ने पिछले दिनों पायलट के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और आरोप लगाया कि पायलट उनकी सरकार गिराना चाहते हैं।

Tags: Ashok Gehlothindi newsnews in hindirajasthan chief ministerRajasthan governorRajasthan political crisisRajasthan Politics Updateअशोक गहलोतराजस्थान मुख्यमंत्रीराजस्थान राजनीति अपडेटराजस्थान राजनीतिक संकटराजस्थान राज्यपाल
Previous Post

मौसम अलर्ट : यूपी के इन जिलों में कुछ घंटों के अंदर आंधी और भारी बारिश की संभावना

Next Post

जन्मदिन विशेष : जानिए मनोज कुमार कैसे बने ‘भारत कुमार’, लाल बहादुर शास्त्री भी थे फैन

Desk

Desk

Related Posts

Mussoorie to get world-class ropeway
उत्तराखंड

मसूरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रोपवे, धामी सरकार ने तेज की मेगा परियोजना की तैयारी

03/07/2026
A delegation of journalists from Chhattisgarh met CM Dhami.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

03/07/2026
Dattatreya Hosabale
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS की एंट्री, कहा- दोषियों को हर हाल में सजा मिले

03/07/2026
CM Dhami handed over appointment letters to 187 youth
Main Slider

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

03/07/2026
Parliament Monsoon Session
नई दिल्ली

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र, जानिए एजेंडे में क्या-क्या

03/07/2026
Next Post
मनोज कुमार का जन्मदिन

जन्मदिन विशेष : जानिए मनोज कुमार कैसे बने ‘भारत कुमार’, लाल बहादुर शास्त्री भी थे फैन

यह भी पढ़ें

शहीद सपूत किसी परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश का है : नड्डा

15/11/2021
Parveen Babi

परवीन बॉबी की थी तीन लवस्टोरी, लेकिन उन्हें प्यार नहीं मिला सिर्फ दर्द

04/04/2021
STF

पार्सल बम धमाके में STF ने कैराना से दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version