• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें क्यों मनाते हैं यूपी स्थापना दिवस, किस राज्य से हुई थी इसकी शुरुआत?

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Uttar Pradesh Foundation Day

Uttar Pradesh Foundation Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देश का सबसे बड़ा सूबा उत्तर प्रदेश आज अपना 73वां स्थापना दिवस मना रहा है। पूर्व राज्यपाल रामनाईक की पहल पर 2018 से यूपी का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार यूपी का चौथा स्थापना दिवस है।

1950 के पहले यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता था यूपी

यूपी का स्थापना दिवस 24 जनवरी को मनाने के पीछे एक वजह है। दरअसल, 24 जनवरी 1950 से पहले उत्तर प्रदेश यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता था। इसे एक अप्रैल 1937 को ब्रिटिश हुकूमत के समय संयुक्त प्रांत आगरा और अवध के रूप में स्थापिक किया गया था।

महाराष्ट्र में मनाया गया सबसे पहले यूपी स्थापना दिवस

महाराष्ट्र में रहे लोग 24 जनवरी 1989 से यूपी का स्थापना दिवस मनाते थे। इसे लेकर काफी विरोध भी हुआ। मनसे यानि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने महाराष्ट्र में यूपी का स्थापना दिवस मनाने का विरोध किया था। महाराष्ट्र में यूपी स्थापना दिवस कार्यक्रम को करने का श्रेय अमरजीत मिश्र को जाता है। उनकी ख्वाहिश थी कि इस दिन को यूपी में भी मनाया जाए।

2018 से हर साल मनाया जाता है यूपी स्थापना दिवस

राम नाईक जब यूपी के राज्यपाल बने तो अमरजीत ने यूपी स्थापना दिवस मनाने का प्रस्ताव उनके सामने रखा, जिस पर राज्यपाल ने इस प्रस्ताव को सपा सरकार के पास भेजा, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद सत्ता परिवर्तन हुआ और बीजेपी सरकार बनी तो राज्यपाल ने यह प्रस्ताव फिर से भेजा। इस प्रस्ताव को यूपी सरकार ने स्वीकार कर लिया, जिसके बाद 2018 से हर साल यूपी स्थापना दिवस मनाया जाता है।

73 साल का हुआ उत्तर प्रदेश, सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को दी बधाई

यूपी के बारे में महत्वपूर्ण बातें

>> यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है।

>> यहां की जनसंख्या 22 करोड़ से अधिक है।

>> अगर यूपी को देश मान लिया जाता तो आबादी के आधार पर यह चीन, भारत, अमेरिका, इ्ंडोनेशिया ओर ब्राजील के बाद छठा सबसे बड़ा देश होता।

>> यूपी में 75 जिले हैं।

>> यूपी में 80 लोकसभा और 403 विधानसभा सीटें हैं।

>> यूपी की राजधानी लखनऊ है।

>> यूपी में 18 मंडल हैं। इनमें आगरा मंडल, अलीगढ़ मंडल, प्रयागराज मंडल, कानपुर मंडल, आजमगढ़ मंडल, गोरखपुर मंडल, देवीपाटन मंडल, अयोध्या मंडल, चित्रकूट मंडल, झांसी मंडल, बस्ती मंडल, बरेली मंडल, मुरादाबाद मंडल, मीरजापुर मंडल, मेरठ मंडल, लखनऊ मंडल, सहारनपुर मंडल, वाराणसी मंडल है।

>> यूपी दो लाख 43 हजार 290 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

>> यूपी की राजभाषा हिंदी है। यहां की 94 फीसदी से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं। हिंदी के अलावा के यहां अवधी, भोजपुरी, ब्रजभाषा भी बोली जाती है। उर्दू को दूसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया जाता है।

भगवान राम और श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है यूपी

यूपी भगवान राम और श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। यह राज्य कई धर्मों के संस्कृति का केंद्र है। संगीत से भी इस राज्य का गहरा संबंध है। उत्तर प्रदेश में कई मशहूर लेखक, कवि और शायर हुए है। पर्यटन की दृष्टि से भी यूपी समृद्ध राज्य है। यहां कई दर्शनीय स्थल है।

Tags: 73rd up foundation dayLucknow Newsup foundation dayUP Foundation Day 2022UP Foundation Day historyup news
Previous Post

73 साल का हुआ उत्तर प्रदेश, सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को दी बधाई

Next Post

PM मोदी ने बहादुर बच्चों को किया सम्मानित, कहा- बड़े काम के लिए उम्र की सीमा नहीं होती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post

PM मोदी ने बहादुर बच्चों को किया सम्मानित, कहा- बड़े काम के लिए उम्र की सीमा नहीं होती

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

UPI services suddenly stopped working

PhonePe, Gpay, Amazon Pay या Paytm का करते है इस्तेमाल, जानें कितनी है डेली लिमिट

25/12/2022
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah tv show

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो’ को अब इस किरदार ने कहा अलविदा

22/08/2020
Share Market

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

22/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version