• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजधानी के आईपीयू में प्रवेश परीक्षा की बजाय मेरिट से हो सकता है दाखिला

Desk by Desk
24/07/2020
in राष्ट्रीय, शिक्षा
0
आईपी यूनिवर्सिटी

आईपी यूनिवर्सिटी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| राजधानी में दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने कोविड-19 से उपजी स्थिति को देखते हुए इस सत्र की प्रवेश परीक्षा रद कर केवल 12वीं या स्नातक की मेरिट के आधार पर दाखिला लेने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। संस्थान के कुलपति प्रो.महेश वर्मा ने यह प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजा है। यदि प्रस्ताव पर दिल्ली सरकार मुहर लगा देती है तो ऐसा पहली बार होगा जब आईपीयू केवल मेरिट के आधार पर दाखिला लेगा।

आईपीयू के कुलपति प्रो.महेश वर्मा ने बताया कि हमने कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए एक प्रस्ताव सरकार का भेजा है। जिसमें प्रवेश परीक्षा न कराकर केवल मेरिट के आधार पर दाखिला की बात है। लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय सरकार को लेना है। जो कंपनी परीक्षा कराती है वह अपने कंप्यूटर सेंटर पर परीक्षा कराती है लेकिन लगभग डेढ़ लाख छात्रों की परीक्षा कराना ऐसी स्थिति में थोड़ा चिंताजनक है। हमने इसलिए एक प्रस्ताव भेजा है।

डाक विभाग ने निकाली 10वीं पास के लिए नौकरी

छात्रों की सुरक्षा अहम

संस्थान के कुलपति प्रो.महेश वर्मा का कहना है कि हम मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ही एक एजेंसी एडसिल को आईपी यूनिवर्सिटी की परीक्षा करानी थी। यह परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर होनी थी ऐसे में फिजिकल डिस्टेंसिंग सहित अन्य जरूरी एहतियात बरतना है। हमने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह प्रस्ताव दिया है।

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में हर साल लगभग 70 विषयों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला होता है। कुछ विषयों में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई परीक्षा की मेरिट के आधार पर दाखिला होता है जैसे बीटेक,एमटेक, लॉ आदि। प्रवेश परीक्षा के बाद उसके अंकों के आधार पर छात्रों को कॉलेज अलॉट होता था।

31 जुलाई है आवेदन की अंतिम तिथि

आईपीयू में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है लेकिन गुरुवार तक यहां लगभग 1 लाख 55 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। आवेदन तिथि आईपीयू कई बार बढ़ा चुका है।

दिल्ली के 85 छात्रों के लिए आरक्षित है सीट

दिल्ली सरकार के अन्य शैक्षणिक संस्थानों की तरह आईपी यूनिवर्सिटी में भी दिल्ली के छात्रों के लिए 85 फीसद आरक्षित हैं बाकी 15 फीसद सीटें दूसरे राज्यों के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।

आईपीयू जल्द ही एक सामुदायिक रेडियो शुरू करने की योजना बना रहा है। परिसर के 10 किलोमीटर के दायरे में यह रेडियो सेवा होगी।  एक मीडिया विभाग भी शुरू किया जा सकता है। इसको लेकर तैयारी चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन एक साथ कई योजनाओं पर काम कर रहा है। आने वाले पांच वर्षों में सभी योजनाएं जब मूर्त रूप ले लेंगी तब बहुत कुछ बदल जाएगा।

आर्थिक मंदी के बीच IIT पटना में बंपर कैम्पस प्लेस

विश्वविद्यालय के पास 18 एकड़ जमीन पूर्वी दिल्ली में है। वहां भी निर्माण कराया जा रहा है।  द्वारका में 65 एकड़ की भूमि में पहले से छह ब्लॉक हैं। यहां और छह नए ब्लॉक बनाए जाने की तैयारी है।  द्वारका परिसर में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र विकसित करने की योजना पर भी विश्वविद्यालय काम कर रहा है। इसके अलावा पूर्व छात्रों के लिए विश्वविद्यालय पोर्टल, इंक्यूबेशन सेंटर और केंद्रीयकृत प्लेसमेंट सेल बनाने को तैयारी की जा रही है।

Tags: Guru Gobind Singh Indraprastha Universityip universityIP University AdmissionIP University coursesIP University EntranceIPU admission 2020आईपी यूनिवर्सिटीआईपी यूनिवर्सिटी एडमिशनआईपीयूगोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालयप्रवेश परीक्षामेरिट
Previous Post

राम मंदिर भूमि पूजन का रास्ता साफ, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Next Post

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे बोलीं- जय बाजपेई से पाई-पाई वसूलूंगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Next Post
ऋचा दुबे

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे बोलीं- जय बाजपेई से पाई-पाई वसूलूंगी

यह भी पढ़ें

Canvas painting competition

लोक कला संग्रहालय मे कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

25/09/2022
Balloon

खेल कूद प्रतियोगिता समापन में हादसा, गैस का गुब्बारा फटने से स्कूली बच्चे झुलसे

27/11/2021
Murder

अवैध संबंध के चलते युवक की गला रेतकर हत्या

08/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version