• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संयुक्त राष्ट्र संघ का खुलासा : केरल व कर्नाटक में मौजूद ISIS के आतंकी कर सकते हैं बड़ा हमला

Desk by Desk
25/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
ISIS

ISIS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में आतंकवाद पर बड़ा आगाह किया गया है। यूएन ने कहा है कि केरल और कर्नाटक में आईएसआईएस आतंकवादियों की काफी संख्या हो सकती है। साथ ही इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा आतंकवादी संगठन हमले की साजिश रच रहा है।

माना जाता है कि इस संगठन में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यामांर के 150 से 200 आतंकवादी हैं। आईएसआईएस, अल-कायदा और संबद्ध व्यक्तियों एवं संस्थाओं से संबंधित विश्लेषणात्मक सहायता एवं प्रतिबंध निगरानी दल की 26वीं रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) तालिबान के तहत अफगानिस्तान के निमरूज, हेलमंद और कंधार प्रांतों से काम करता है।

इसमें कहा गया है कि खबरों के मुताबिक संगठन में बांग्लादेश, भारत, म्यामांर और पाकिस्तान से 150 से 200 के बीच सदस्य हैं। एक्यूआईएस का मौजूदा सरगना ओसामा महमूद है, जिसने मारे गए आसिम उमर की जगह ली है। खबरें हैं कि एक्यूआईएस अपने पूर्व आका की मौत का बदला लेने के लिए क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई की साजिश रच रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक एक सदस्य राष्ट्र ने खबर दी है कि 10 मई, 2019 को घोषित, आईएसआईएल के भारतीय सहयोगी (हिंद विलायाह) में 180 से 200 के बीच सदस्य हैं। इसमें कहा गया कि केरल और कर्नाटक राज्यों में आईएसआईएल सदस्यों की अच्छी-खासी संख्या है।

अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के तीन सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित

पिछले साल मई में, इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस, आईएसआईएल और दाएश के तौर पर भी जाना जाता है) आतंकवादी संगठन ने भारत में नया प्रांत स्थापित करने का दावा किया था। यह कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के बाद अनोखी तरह की घोषणा थी।

खूंखार आतंकवादी संगठन ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी के माध्यम से कहा था कि नई शाखा का अरबी नाम ‘विलायाह ऑफ हिंद’ (भारत प्रांत) है। जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस दावे को खारिज किया था।

इससे पहले, कश्मीर में आईएसआईएस के हमलों को इसके तथाकथित खुरासान प्रांतीय शाखा से जोड़ा जाता रहा है जिसका गठन 2015 में हुआ था और जिसका लक्ष्य अफगानिस्तान, पाकिस्तान और पास के क्षेत्र थे।

Tags: #ISISal qaeda in the indian subcontinent (aqis)amaq news agencyaqisBangladeshDaeshIndiaindian subcontinentisis terroristsisis. islamic stateislamic state latest newsIslamic State of Iraq and the LevantkarnatakaKeralakerala gold smuggling caseMyanmarNational investigation agencyosama mahmoodPakistanterror attackTerroriststhe islamic stateUnited nationsunited nations security councilWorld Hindi NewWorld News in Hindiसंयुक्त राष्ट्र संघ का खुलासा
Previous Post

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुए ये 5 अहम बदलाव

Next Post

श्रीनगर : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान घायल

Desk

Desk

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Next Post
श्रीनगर मुठभेड़

श्रीनगर : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान घायल

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

हत्या के मामले में पूर्व विधायक व भाजपा नेता सहित चार को आजीवन कारावास

15/09/2022
waxing

वैक्सिंग के बाद होनेवाली जलन को इन घरेलू उपायों से करे दूर

05/11/2021
Before adopting any recipe, know that it is a lie or truth

कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले जान ले की वो झूठ है या सच

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version