Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी : कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 2984 नए मामले,लखनऊ में 429

लखनऊ। यूपी में कोरोना  संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को कोरोना ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 2984 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले सबसे ज्यादा मामले शुक्रवार को 2712, गुरुवार को 2529, बुधवार को 2308 और 19 जुलाई को 2250 केस सामने आए थे।

राज्य के अवस्थापना और औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन ने बताया कि 2984 मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 63 हजार 700 हो गई है। इसमें से 39 हजार 903 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। राज्य में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 22 हजार 452 है। टंडन ने बताया कि राज्य में इस महामारी की चपेट में आकर 1387 लोगों की अभी तक मौत हुई है।

सीएम योगी बोले- राम मंदिर भूमि पूजन के दिन अयोध्या में मनाएं दिवाली

उन्होंने बताया कि हम लगातार अपनी टेस्टिंग क्षमता बढ़ा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 57 हजार 68 सैंपल्स की टेस्टिंग हुई हैं। इस तरह राज्य में अब तक कुल 17 लाख 62 हजार 416 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। टंडन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि 27 जुलाई से राज्य में प्रतिदिन एक लाख सैंपल्स की जांच करें।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकारी व निजी संस्थानों में अब तक 56 हजार 266 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित हो चुकी हैं। यह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में काफी मददगार साबित हो रहे हैं। यहां पर पता चल जाता है कि लोगों में कोरोना के लक्षण हैं या नहीं। इसके बाद वे आगे की अपनी कार्रवाई करते हैं। इस हेल्प डेस्क पर अभी तक 81 हजार 812 लोगों में बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। ये सभी लोग अब जांच करा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button