• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल इंजन सरकार वादे पर वादा कर लोगों को सिर्फ बहकाने का काम कर रही है

Desk by Desk
26/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बचे दिन काटने की जुगत लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार वादे पर वादा करके लोगों को सिर्फ बहकाने का काम कर रही है।

श्री यादव ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर का दंड भुगतने को मजबूर है। डबल इंजन सरकार वादे पर वादा करके लोगों को सिर्फ बहकाने का काम कर रही है और बचे खुचे दिन काटने की जुगत में है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से ऐसे ही जनजीवन सामान्य नहीं हो पा रहा है उस पर भी भाजपा सरकार बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सम्बंधी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में भी विफल साबित हो रही है।

आजम खान बोले- अगर राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम का न्यौता नहीं मिला तो लूंगा जल समाधि

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इन दिनों ताबड़तोड़ जन सुविधाओं के आदेश जारी कर रहे हैं। उधर कुछ प्रगति न होते देख अब वे जनता की समस्याओं से सबका ध्यान हटाने के लिए नए-नए वादे कर रहे हैं। उनका ताजा दावा 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का है। यह दावा किसान की आमदनी वर्ष 2022 तक दुगनी करने जैसा निकले तो आश्चर्य नहीं। श्री यादव ने कहा कि बेहतर होता मुख्यमंत्र इस नए दावे के साथ यह भी बता देते कि प्रदेश में कितनी बिजली बन रही है, कितनी खपत हो रही है और कितनी बिजली की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के समय एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ है। सपा शासन के समय जो बिजली घर बने थे उन्हीं के बल पर बिजली आपूर्ति हो रही है। बिजली की बढ़ती लाइन हानि पर रोक के सम्बंध में कोई उचित व्यवस्था नहीं है। समाजवादी सरकार में अण्डर ग्राउण्ड कैबलिंग शुरू की गई थी, भाजपा सरकार में उस पर काम रूक गया।

लॉकडाउन से रेलवे हुआ कंगाल , पेंशन व सैलरी देने के लिए वित्त मंत्रालय से लगाई गुहार

श्री यादव ने कहा कि जनता को राहत मिले, भाजपा की इसमें जरा भी रूचि नहीं। उसे तो जनता को परेशानी में देखकर अच्छा लगता है। भाजपा राज केन्द्र और राज्य के कार्यकाल में गांव की बिजली 500 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 84 प्रतिशत तक मंहगी हो गई है। सभी जिलों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि फीडर बन जाने से किसानों को ही सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को समाजवादी सरकार में पहले 18 घंटे विद्युत आपूर्ति होती थी अब केवल 10 घंटे विद्युत आपूर्ति भी नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों के नलकूपो का विद्युत भार भी मनमाने तरीके से बढ़ाकर भारी-भरकम बिल जारी किए जा रहे हैं। बिना जांच ऐसी कार्रवाई से लोगों में बहुत असंतोष है। कनेक्शन देने की प्रक्रिया अफसरशाही ने जटिल बना दी है। ट्रांसफार्मरों के फूंकने पर समय से उनकी मरम्मत नहीं हो पाती है। जबकि समाजवादी सरकार में एक निश्चित अवधि में ट्रांसफार्मर बदल जाते थे। तमाम जगह बिजली पोल की जगह सिर्फ बांस बल्ली के सहारे कनेकशन दिए गए हैं।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh's taunt on Yogiअखिलेश का योगी पर तंज़अखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला
Previous Post

मलाइका ने एक बार फिर से बोल्ड लुक में दिखाया जलवा

Next Post

महिला ने हाथी से कुछ इस तरह कराया योगा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड को ’खेलभूमि’ के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

23/06/2025
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने फिर रचा इतिहास, एक ही मैच जड़ा दूसरा शतक

23/06/2025
Lalu Yadav filed his nomination
राजनीति

लालू यादव ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध RJD का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय

23/06/2025
tej pratap
बिहार

मेरी जान को खतरा है…, लालू के बेटे ने नीतीश सरक़ार से लगाईं सुरक्षा की गुहार

23/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

एक भारत श्रेष्ठ भारत के स्वप्न दृष्टा थे महान शिक्षाविद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: सीएम योगी

23/06/2025
Next Post
हाथी

महिला ने हाथी से कुछ इस तरह कराया योगा

यह भी पढ़ें

सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला

पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, सेना का  एक जवान घायल

30/07/2020
10 killed in stampede near Chinnaswamy Stadium

RCB का जश्न मातम में बदला, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 10 की मौत

04/06/2025
Hanuman Jayanti

मंगलवार को भूलकर भी ना करें ये काम, बर्बाद हो जाएगी जिंदगी

27/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version