• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से 100 रुपये प्रतिदिन वसूलेगा सेंट स्टीफन्स कॉलेज

Desk by Desk
26/07/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| दिल्ली विश्वविद्यालय का सेंट स्टीफन्स कॉलेज छात्रावास में रहने वाले उन विद्यार्थियों से 100 रुपये प्रतिदिन जुर्माना वसूलेगा जो सात अगस्त तक अपने कमरे खाली नहीं करते। कॉलेज के इस कदम से कई छात्र नाराज हैं। नए नोटिस से खफा दिख रहे छात्रों ने कहा कि खासतौर पर ऐसे समय में यह आदेश अनुचित है जबकि वे अपने पैतृक स्थानों पर फंसे हुए हैं।

कॉलेज प्राचार्य जॉन वर्गीज के अनुसार छात्रों को जुलाई की शुरुआत से बार-बार कहा गया है कि कॉलेज को नये सत्र में आने वाले विद्यार्थियों के लिए कमरों को संक्रमणमुक्त करना है। कॉलेज की वेबसाइट पर चस्पा नोटिस के अनुसार, ”मौजूदा महामारी को देखते हुए और रेजीडेंट जूनियर सदस्यों के अनेक अनुरोधों पर विचार करने के बाद जो छात्र कमरे खाली कर पाने में असमर्थ हैं, उन्हें सात अगस्त, 2020 से 100 रुपये प्रतिदिन के मामूली शुल्क पर कमरों को अपने पास रखने की अनुमति दी जाएगी।

बच्चों की सुविधा के लिए रेडियो पर भी कक्षाएं चलाने की तैयारी, सुनेंगे ऑडियो लेशन

नोटिस में कहा गया है, ”रेजीडेंट जूनियर सदस्यों को यह भी सूचित किया जाता है कि जब भी सरकार छात्रावास सुविधाओं को फिर से खोलने की अनुमति देती है तो छात्रावास खुलने से एक सप्ताह पहले उनका सभी सामान हटा दिया जाएगा ताकि आवश्यक साफ-सफाई और मरम्मत का काम किया जा सके। इस स्थिति में सामान खोने या क्षति होने की जिम्मेदारी कॉलेज की नहीं होगी। इससे पहले 23 जून को एक नोटिस जारी कर छात्रों को छात्रावास खाली करने को कहा गया था।

वर्गीज ने यह भी कहा कि छात्रों से जो भुगतान करने को कहा जा रहा है, वह किराया नहीं बल्कि जुर्माना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिदृश्य में साफ-सफाई और संक्रमणमुक्त करने की प्रक्रिया लंबी है।वर्गीज ने कहा कि अगर छात्र कमरों की चाबियां अपने साथ ले गये हैं तो कुछ प्रक्रियाएं हैं जिन्हें कॉलेज अपना सकता है और छात्र भी उनसे अवगत हैं।

Tags: FineHostelst stephens collegeछात्रावासदिल्ली विश्वविद्यालयफाइनसेंट स्टीफन्स कॉलेज
Previous Post

बच्चों की सुविधा के लिए रेडियो पर भी कक्षाएं चलाने की तैयारी, सुनेंगे ऑडियो लेशन

Next Post

महिला आरक्षण के मुद्दे पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आयोग से मांगा जवाब

Desk

Desk

Related Posts

Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
UPTET
उत्तर प्रदेश

UPTET-2026 की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक, 19.94 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

धामी सरकार ने विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए जारी किए रु. 8.61 करोड़, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी सहायता

01/07/2026
Next Post

महिला आरक्षण के मुद्दे पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आयोग से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें

Dilip Ghosh-Supriya Srinet

दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को चुनाव आयोग ने लगाई फटकार

01/04/2024
CSK

किंग्स XI पंजाब के खिलाफ CSK ने 10 विकेट से जीता मैच

05/10/2020
Suspended

वाणिज्यकर विभाग के 14 अधिकारी निलंबित, लगे ये गंभीर आरोप

07/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version