• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन से BSP अपने विधायकों को व्हिप जारी कर कांग्रेस की बढ़ाई मुश्किलें

Desk by Desk
27/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
मायावती Mayawati

मायावती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजस्थान विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन से पूर्व बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने अपने विधायकों को व्हिप जारी करके कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने पार्टी के सभी छह विधायकों को व्यक्तिगत व सामूहिक व्हिप जारी करते हुए कांग्रेस के विरोध में वोट देने को कहा है, जिसकी एक प्रति राज्यपाल को भी सौंप दी है। सतीश मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा कि व्हिप का पालन न करने वाले विधायक के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई कराकर उनकी सदस्यता निरस्त करायी जाएगी।

राजस्थान में बगावत के बाद कांग्रेस में आशंका का माहौल, सभी के मन में सवाल- अगला होगा कौन?

राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट और सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होने वाली सुनवाई से पहले बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा ने राजस्थान में अपने सभी छह विधायकों को व्हिप जारी कर कांग्रेस सरकार की ओर से लाए जाने वाले विश्वास मत के खिलाफ वोट करने को कहा है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि धोखा देना कांग्रेस की प्रवृत्ति आरंभ से ही रही है। कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को चुनाव में हराने का काम किया था। कांग्रेस ऐसा काम एक बार नहीं अनेक बार करती आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमारे विधायकों को बंदी बनाकर रखा है।

बहुजन समाज पार्टी की ओर से राजस्थान के अपने सभी छह विधायकों के अलावा राज्यपाल कलराज मिश्रा और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को भी पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि 10वीं सूची के अनुसार किसी भी राष्ट्रीय पार्टी का विलय राज्य के स्तर पर नहीं हो सकता है क्योंकि सभी विधायकों ने बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिह्न पर विधानसभा चुनाव जीता था। इसलिए सभी पार्टी के सभी विधायकों के लिए व्हिप जारी किया जा सकता है। इसी के आधार पर सभी विधायकों के लिए पार्टी की व्हिप जारी किया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि पूजन में पीएम कार्यालय से लेकर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तक कौन-कौन होगा शामिल, जानें

बता दें कि राजस्थान की राजनीति संकट गहरा गया है। राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए इस बार का सियासी संकट अधिक कठिन दिखाई दे रहा है। अपने राजनीतिक जीवन में ऐसी कई मुश्किलों से पार पा चुके अशोक गहलोत के लिए इस बार कहीं से भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। इस संकट को गहलोत ने समय रहते भांप तो लिया, लेकिन इसे खत्म करने में वह सफल नहीं हो पा रहे हैं। कई प्रयासों के अब उन्हें मनमुताबिक परिणाम मिलते नहीं दिख रहे हैं।

Tags: Ashok GehlotBSP issued whip to MLArajasthan newsRajasthan political crisisRajasthan politicssachin pilotup newsUP Politicsअशोक गहलोतबसपा ने विधायकों को जारी किया व्हिपमायावतीराजस्थान में सियासी संकटसचिन पायलट
Previous Post

बीएसपी बड़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किलें, देखिये क्या कहा विधायकों से

Next Post

भारत से तनाव के बीच चीन को रूस ने दिया बड़ा झटका, मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर लगाई रोक

Desk

Desk

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post
मिसाइल डिफेंस सिस्टम

भारत से तनाव के बीच चीन को रूस ने दिया बड़ा झटका, मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर लगाई रोक

यह भी पढ़ें

योगी सरकार का कार्यकाल स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के लिए स्‍वर्णिम युग लेकर आई

02/04/2022
oyo

ओयो होटल्स ने अपने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

09/12/2020
cm yogi

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version