• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने कहा, प्रतिदिन 1,500 से 2,500 तक बढ़ाई जाए रैपिड टेस्ट की संख्या

Desk by Desk
27/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेस्टिंग क्षमता में लगातार वृद्धि किए जाने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि 25 लाख तक की जनसंख्या वाले जिलों में एक हजार से अधिक तथा 25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में 1,500 से अधिक टेस्ट एन्टीजन के माध्यम से प्रतिदिन किए जाएं।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले के प्रत्येक चिकित्सालय में रैपिड एन्टीजन टेस्ट की व्यवस्था हो। उन्होंने ट्रूनैट मशीन के माध्यम से प्रतिदिन 2,500 से अधिक टेस्ट किए जाने के निर्देश दिए।

PNB हाउसिंग करेगा 13,000 करोड़ रुपये के कर्ज वितरण

मुख्यमंत्री जी ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को मंगलवार 28 जुलाई, को बरेली और मुरादाबाद मण्डलों में कोविड-19 के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की मौके पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा तथा अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज को भी मंगलवार को आगरा तथा अलीगढ़ मण्डलों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की मौके पर समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं । बैठक में मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर तथा झांसी मण्डलों की समीक्षा के निष्कर्षों से अवगत कराया।

ऐश्वर्या,अराध्या की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, अभिषेक ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि समीक्षा के दौरान डोर-टू-डोर सर्वे, काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग, संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध पाए गए लोगों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट, एम्बुलेंस व्यवस्था, एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालय, मेडिकल काॅलेजों सहित सभी चिकित्सालयों में डाॅक्टरों द्वारा राउण्ड लिए जाने, होम आइसोलेशन व्यवस्था आदि की जानकारी प्राप्त की जाए। समीक्षा के सम्बन्ध में उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एल-1 कोविड अस्पतालों में 50 प्रतिशत बेड्स पर आक्सीजन की व्यवस्था रहे। एल-2 कोविड चिकित्सालय के सभी बेड्स पर आक्सीजन उपलब्ध रहे।

एल-3 अस्पताल के समस्त बेड्स पर आक्सीजन तथा वेंटीलेटर की उपलब्धता रहे। उन्होंने कोविड वाॅर्ड में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाने के निर्देश दिए।

सीएम शिवराज ने छतरपुर सड़क हादसे पर जताया अफसोस

उन्होंने जरूरत के हिसाब से वेन्टीलेटर्स की खरीद करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों से निरन्तर संवाद रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। जिलों में स्थापित जिला सेवायोजन कार्यालयों को सक्रिय बनाया जाए, इससे आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता मिलेगी। उन्होंने खाद्यान्न वितरण को समय से तथा पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दृष्टिगत जिलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा प्रभावितों को समय से राहत एवं मदद उपलब्ध कराई जाए।

Tags: 24ghante online.comCM Yogi Adityanth gave instructions to increase the number of corona testinginstructions to buy ventilatorsInstructions to increase rapid test in UPunlock review meetingअनलॉक की समीक्षा की बैठकयूपी में रैपीड़ टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दियेवेंटिलेटर्स खरीदने के निर्देशसीएम योगी आदित्यंथ ने दिये कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश
Previous Post

क्या यूपी के मुखिया ने खबरें देखना छोड़ दिया है? हर दिन बन रहे गुंडाराज के नए रिकॉर्ड

Next Post

यूएई पहुंचे 5 राफेल विमान, 29 जुलाई को भारतीय वायुसेना के बेड़े में होंगे शामिल

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
Next Post
IAF Rafel

यूएई पहुंचे 5 राफेल विमान, 29 जुलाई को भारतीय वायुसेना के बेड़े में होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

Vidhushekhar Bharati Sannidhanam

गोरक्षधरा पर अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत दिखे श्रृंगेरी मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य

11/02/2025
Bombay High Court

‘जोड़ियां स्वर्ग में नहीं, नरक में बनती हैं’, बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी

30/01/2022
CM Yogi

गो-संरक्षण के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, कब्जा मुक्त हुई 27 हजार हेक्टेयर से अधिक गोचर भूमि

28/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version