• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम अशोक गहलोत के भाई को मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिये ईडी का समन

Desk by Desk
29/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अशोक गहलोत के बड़े भाई

अशोक गहलोत के बड़े भाई

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई को मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिये समन किया है। यह मामला उर्वरक निर्यात में कथित वित्तीय अनियमितता से जुड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के भाई अग्रसेन गहलोत को मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत आज दिल्ली में जांच अधिकारी के समक्ष बयान देने के लिये बुलाया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 22 जुलाई को पीएमएलए के तहत दर्ज मामले में अग्रसेन गहलोत के जोधपुर और कुछ अन्य जगहों पर स्थित परिसरों की तलाशी ली थी।

राहुल गांधी द्वारा सवालों की तर्ज पर दिग्विजय ने कहा -“चौकीदार” जी अब तो क़ीमत बता दें

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी को छापे के दौरान कई दस्तावेज मिले है। अग्रसेन गहलोत से पूछताछ के दौरान इन दस्तावेजों को दिखाया जाएगा। ऐसा समझा जाता है कि मामले में शामिल कुछ अन्य लोगों को भी तलब किया गया है। एजेंसी ने 2007-09 के सीमा शुल्क विभाग के मामले में ईसीआईआर (प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट) दर्ज किया। यह पुलिस की एफआईआर की तरह है।

यह मामला सब्सिडी वाले उर्वरक म्यूरेट ऑफ पोटाश (एममओपी) की खरीद और निर्यात से संबद्ध है और इस मामले में जांच को 2013 में पूरा किया गया। अधिकारियों के अनुसार ईडी ने सीमा शुल्क की प्राथमिकी और 13 जुलाई के आरोपपत्र को संज्ञान में लेते हुए मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया ताकि अग्रसेन गहलोत, उनकी कंपनी अनुपम कृषि और अन्य द्वारा कथित रूप से संचालित ‘तस्करी गिरोह’ की जांच की जा सके।

एजेंसी का कहना है कि मामला एमओपी का धोखाधड़ी कर निर्यात से जुड़ा है। इसे मलेशिया और ताइवान के खरीदारों को औद्योगिक रसायन के नाम पर निर्यात किया गया। एमओपी का निर्यात प्रतिबंधित जिंस है ताकि देश में किसानों के लिये यह आसानी से उपलब्ध हो। ईडी ने यह छापा ऐसे समय मारा है जब अशोक गहलोत भाजपा पर सरकार गिराने का प्रयास करने का आरोप लगा रहे हैं।

अमेरिका की बायोटेक कंपनी Moderna की वैक्सीन को मिली बड़ी कामयाबी

छापे पर अपनी प्रतिक्रिया में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने जयपुर में संवाददताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने देश में ‘रेड राज’ (छापा मारने वाला शासन) बना दिया है, लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि जब केंद्र का राजस्थान में सरकार गिराने की ‘चाल’ विफल हो गयी तब ईडी ने गहलोत के बड़े भाई पर छापे मारने शुरू किये हैं।

Tags: "ashok gehlot family membersagrasain gehlot ed caseagrasain gehlot pmla caseagrasen gehlot newsashok gehlot elder brotherअग्रसेन गहलोतअशोक गहलोत के बड़े भाईराजस्थान समाचार
Previous Post

राहुल गांधी द्वारा सवालों की तर्ज पर दिग्विजय ने कहा -“चौकीदार” जी अब तो क़ीमत बता दें

Next Post

बदमाश विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा एवं मसूरी में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

31/08/2026
Anil Vij
राष्ट्रीय

गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का सरकार ने किया विरोध : अनिल विज

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post

बदमाश विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

यह भी पढ़ें

Fire in Modern Rail Coach Factory

मार्डन रेल कोच फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

28/04/2021
Lalan Singh

जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा

26/12/2023
UP GIS

एक दिन-एक साथ सभी 75 जिलों में होगा औद्योगिक निवेश: मुख्यमंत्री योगी

28/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version