• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्योहारों के मौसम में असामाजिक तत्वों पर रखें कड़ी निगाह, सुरक्षा का रखें विशेष ख्याल

Desk by Desk
30/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भूमि पूजन के अलावा बकरीद और रक्षाबंधन के पर्व के मद्देनजर जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।

श्री योगी ने बुधवार रात वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ईद-उल-अज़हा (बकरीद), रक्षाबन्धन, अयोध्या कार्यक्रम, जन्माष्टमी तथा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुये सुरक्षा के पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित करें।

पर्वों एवं त्योहारों सहित अयोध्या व स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पूर्णतया पालन करते हुए शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने शरारती व असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए।

अयोध्या : मस्जिद निर्माण के लिये ट्रस्ट का गठन, सुन्नी वक्फ बोर्ड बना संस्थापक ट्रस्टी

उन्होने संवेदनशील जिलों पर खास एहतियात बरते जाने के निर्देश दिये और पुलिस पेट्रोलिंग, पीआरवी-112 पेट्रोलिंग की व्यवस्थाएं निरन्तर गतिशील रहें। विवाद की आशंकाओं को हर हाल में रोका जाए। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

रक्षाबंधन एवं बकरीद पर्व के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने आज प्रदेश के समस्त जनपदों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर विविध दिशा-निर्देश दिए। pic.twitter.com/nTS8ZG8KrG

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 29, 2020

श्री योगी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत अभी तक सभी त्योहार प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए मनाए गए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है। इसी प्रकार बकरीद को भी मनाया जाये। इसके दृष्टिगत साफ सफाई रखी जाए। लोग घरों में रहकर ही त्योहार मनाएं। कोई भी कार्यक्रम सार्वजनिक स्थानों पर न हो।

राफेल को फ्रांस से भारत लाने वाले इन Real Heroes को सलाम, जानें इनके बारे में

सभी धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया जाए। उनके माध्यम से लोगों को घरों में रहकर ही कार्यक्रम मनाए जाने की अपील की जाए। कई धर्मगुरुओं ने बकरीद के दृष्टिगत घरों में ही त्योहार मनाए जाने व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए जाने की अपील भी की है।

उन्होने कहा कि रक्षाबन्धन पर्व को भी कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए मनाया जाए। सार्वजनिक स्थल पर कोई कार्यक्रम आयोजित न होने पाए। रक्षाबन्धन के मद्देनजर महिलाओं के आवागमन में कोई असुविधा न हो।

उनके प्रति किसी भी प्रकार की छेड़खानी, दुव्र्यवहार व आपराधिक घटनाओं को हर हाल में रोका जाए। लोग घरों में ही त्योहार मनाएं।

Tags: 24ghante online.comChief Minister Yogi Adityanathinstructions for special vigilance in festivalsinstructions to celebrate all festivals at homeKovid-19 protocolकोविड-19 प्रोटोकालत्योहारों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसभी त्योहार घर पर मनाने के निर्देश
Previous Post

गुरुवार को है सावन पुत्रदा एकादशी, जानें पूजा का मुहूर्त, विधि

Next Post

लूट के संदिग्ध हमले में चार पुलिसकर्मियों की गोली लगाने से मौत

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘अखिलेश राज में गाय कसाई को देखकर कांपती थी, अब कसाई गाय को देखकर कांपता है’… धर्मपाल सिंह का सपा पर तीखा हमला

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
Next Post
पुलिसकर्मियों की गोली लगाने से मौत

लूट के संदिग्ध हमले में चार पुलिसकर्मियों की गोली लगाने से मौत

यह भी पढ़ें

sukant majumdar

भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, ट्वीट कर मुख्यमंत्री के लिए कही ये बात

11/06/2022
gifts

पतियों के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं ये लड़कियां, घर रहता हैं रौशन

11/08/2025

ठगी के लिए शादी करती थी महिला, गिरफ्तारी के साथ जालसाजी का सामान बरामद

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version