• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोरेटोरियम बढ़ाने को लेकर रिजर्व बैंक पर नजरें

Desk by Desk
30/07/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना के कारण उपजे आर्थिक संकट से आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार और रिजर्व बैंक हर संभव कदम उठाने को तैयार है। सूत्रों के मुताबिक इसके तहत रिजर्व बैंक ईएमआई पर दी गई राहत (लोन मोरेटोरियम) की सुविधा 31 दिसंबर 2020 तक के लिए बढ़ाने की संभावना तलाशने के लिए सभी पक्षों से बातचीत कर रहा है। मौजूदा लोन मोरेटोरियम की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- केवल एनपीए के डर से कर्ज के अच्छे प्रस्ताव खारिज न करें

रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास कई बार भरोसा दिला चुके हैं कि कोरोना से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए हर संभव उठाने को केंद्रीय बैंक तैयार है। उन्होंने पिछले दिनों भी कहा था कि अर्थव्यवस्था में कुछ तेजी के संकेत दिखने लगे हैं इसके बावजूद जरूरत पड़ने पर हर तरह के कदम उठाए जा सकते हैं।  विशेषज्ञों का कहना है कि मोरोटोरियम नहीं बढ़ाने की स्थिति में लोन डिफॉल्ट का संकट बढ़ सकता है क्योंकि कारोबार से लेकर नौकरीपेशा तक सबकी कमाई पर असर पड़ा है। ऐसे में कंपनियां भी मोरेटोरियम बढ़ाने की मांग कर रही हैं। आरबीआई ने मार्च में तीन महीने के लिए मोराटोरियम सुविधा दी थी। बाद में आरबीआई ने इसे तीन महीनों के लिए और बढ़ाते हुए 31 अगस्त तक के लिए लागू कर दिया था।

लॉकडाउन खुलने के बाद कंपनियां मांग बढ़ने से उत्साहित थीं। विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन लॉकडाउन के पूर्व अवधि के 70 फीसदी तक पहुंच गया था। लेकिन छोटे-छोटे लॉकडाउन से कंपनियों की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। कंपनियां अब 50 फीसदी क्षमता पर काम कर रही हैं। ऐसे में उद्योग जगत का कहना है कि मोरेटोरियम बढ़ाने से कंपनियां और कारोबारियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

लॉकडाउन की वजह से नौकरियां जाने और वेतन में कटौती अभी भी जारी है। इसमें सबसे अधिक पर्यटन क्षेत्र प्रभावित है। देश में करीब एक करोड़ रोजगार पर खतरा है जिसमें 15 लाख पर्यटन क्षेत्र से हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वेतन कटौती और नौकरी छूटने की वजह से कर्मचारी तुरंत इस स्थिति में नहीं होंगे कि वह अपनी ईमआई चुका सकें।

आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर किया 30 सितंबर तक

बैंक-एनबीएफसी-मोरेटोरियम बढ़ाने के पक्ष में नहीं

मोरेटोरियम को लेकर सबसे अधिक चिंतित बैंक और एनबीएफसी हैं। बैंकों की कहना है कि इससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। पिछले दिनों एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि मोरेटोरियम का गलत इस्तेमाल हो रहा है और इसका फायदा वैसे लोग और कंपनियां उठा रही हैं जो कर्ज चुकाने में सक्षम हैं। वहीं एनबीएफसी का कहना है कि वह अपने ग्राहकों को मोरेटोरियम का लाभ दे रहीं हैं। लेकिन बैंक उन्हें आसानी से कर्ज नहीं दे रहे जिसकी वजह से उनकी मुश्किले बढ़ गई हैं।

Tags: coronaEconomic CrisisgovernorLoan MoratoriumRelief on EMIReserve Bankshaktikanta dasआर्थिक संकटईएमआई पर राहतकोरोनागवर्नररिजर्व बैंकलोन मोरेटोरियमशक्तिकांत दास
Previous Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- केवल एनपीए के डर से कर्ज के अच्छे प्रस्ताव खारिज न करें

Next Post

सोने की चमक डॉलर और अमेरिका की बढ़ा सकती है मुश्किलें

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
Savin Bansal
राजनीति

असहाय विधवा को राहत : बैंक ऋण निस्तारण, शिक्षा व भरण-पोषण में प्रशासन बना सहारा

07/04/2026
CM Vishnudev Sai invited PM Modi
राजनीति

बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने दिए चारधाम यात्रा से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश

07/04/2026
Next Post

सोने की चमक डॉलर और अमेरिका की बढ़ा सकती है मुश्किलें

यह भी पढ़ें

Gadar 2

रिलीज से पहले ही वायरल हुआ फिल्म ‘गदर 2’ का एक्शन सीन

03/02/2023
Indian cricketer Hardik Pandya taught his son to walk

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे को सिखाया चलना

15/05/2021
shiva

शमी का पौधा लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना भुगतना पड़ेगा शनिदेव का प्रकोप

05/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version