• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीरामजन्मभूमि परिसर में तीन अगस्त से पंचांग पूजन का होगा शुभारम्भ

Desk by Desk
31/07/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
राम मंदिर निर्माण

राम मंदिर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर तीन अगस्त से ही अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।  पांच अगस्त को भूमि पूजन से पहले ही पूजन स्थल पर तीन अगस्त से वैदिक आचार्यों के निर्देशन में पंचांग पूजन का शुभारम्भ किया जाएगा। चार अगस्त को पुन: रामार्चा का पूजन किया जाएगा। जबकि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य पूजन करेंगे।

इसी क्रम में चार अगस्त से मंदिर-मंदिर अनुष्ठान शुरू होगा। इस अनुष्ठान के अंतर्गत सभी मंदिरों में श्री रामचरित मानस का संकल्पित अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। इसकी पूर्णाहुति चार अगस्त को होगी।

श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन में सुल्तानपुर के धोपाप धाम की मिट्टी होगी समाहित

11 से साढ़े 12 बजे के मध्य हरि संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास करने अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लाल कृष्ण आडवाणी, संघ प्रमुख मोहन भागवन जैसी प्रमुख हस्तियां साथ रहेंगी। इस भूमि पूजन कार्यक्रम की भव्यता और प्रचार में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दिनरात लगा हुआ है।

अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटी विहिप व संतों की टीम

राममंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर आयोजित होने वाले अनुष्ठानों को सफल बनाने में विहिप व संतों की टीम पूरी तत्परता से जुटी हुई है। अयोध्या के प्रत्येक मंदिर व घर में यह आयोजन सुनिश्चित कराने के लिए विहिप के केंद्रीय पदाधिकारी व संतों की संयुक्त टीम स्थान-स्थान पर योजनाबद्ध ढंग से संपर्क कर रही है।

अयोध्या : राममंदिर पर पीएम मोदी जारी कर सकते है डाक टिकट

यह टीम संबंधितों से यह आग्रह भी कर रही है कि पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आई इस शुभ घड़ी पर अधिक से अधिक स्थानों पर आयोजन हों जिससे किसी भी प्रकार की आशंका निर्मूल सिद्ध हो जाए और जनमानस भी आनंदित हो।

Tags: 24ghante online.com5 अगस्त को भूमि पूजनBhoomi Poojan on August 5construction of Ram temple in Ayodhyarecitation of Ramayana in Ayodhya before Bhoomi Poojanअयोध्या में राम मंदिर का निर्माणभूमि पूजन से पहले अयोध्या में रामायण का पाठ
Previous Post

भूमि पूजन के लिये बाहरी राज्यों के किसी भी मुख्यमंत्री को निमंत्रण नहीं : ट्रस्ट

Next Post

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन में आदिशक्ति शीतला धाम की मिट्टी होगी समाहित

Desk

Desk

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
राम मंदिर निर्माण

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन में आदिशक्ति शीतला धाम की मिट्टी होगी समाहित

यह भी पढ़ें

cm yogi

तीखे हुए गर्मी के तेवर, जारी हुआ हीट वेव का अलर्ट

30/03/2022
cm yogi

बाढ़ के समय राहत और बचाव के लिए बेहतर कोऑर्डिनेशन और क्विक एक्शन जरूरी: सीएम योगी

01/07/2024
Dryfruits Laddus

इन लड्डू के सेवन से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल, देखें रेसिपी

21/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version