• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीनगर में सुरक्षाबल रहें अलर्ट, डीजीपी बोले- बड़ी वारदात की कोशिश में आतंकी

Desk by Desk
31/07/2020
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सुरक्षाबल रहें अलर्ट

सुरक्षाबल रहें अलर्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने सुरक्षाबलों को अगले पखवाड़े के दौरान किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। ईद, रक्षाबंधन, पांच अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी और अलगाववादी हालात बिगाड़ने व सनसनीखेज हिंसक वारदातों का अंजाम देने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि अगला पखवाड़ा त्योहारों और समारोहों वाला है। पाक और उसके एजेंट माहौल बिगाड़ने के लिए त्योहारों के समय पूरी कोशिश करते हैं। वह लोगों को भड़काने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाएंगे, इसलिए गश्ती दलों, नाका पार्टियां और आतंकरोधी अभियानों में शामिल जवानों के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी में शामिल जवानों को हालात के प्रति जागरूक बनाया जाए।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के कांग्रेस विधायकों को जैसलमेर किया शिफ्ट

पुलिस महानिदेशक ने आतंकरोधी अभियानों के सफल संचालन और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में पुलिस व अन्य संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सराहा। हमें लगातार सावधान रहना है, जरा सी लापरवाही पूरी मेहनत को बेकार कर देगी। सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, संवेदनशील स्थानों, धर्मस्थलों, सुरक्षा शिविरों की सुरक्षा कड़ी की जाए। पंचायत व निकाय प्रतिनिधियों और मुख्यधारा की सियासत से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं। उन्होंने सीसीटीवी से लैस बुलेट प्रूफ बंकरों के समुचित इस्तेमाल पर जोर दिया।

सभी अधिकारी इस बात को सुनिश्चित बनाएं कि ड्यूटी पर तैनात जवान हमेशा अलर्ट रहें। उनका हथियार उनके पास हो और वह बुलेट प्रूफ जैकेट व पटका पहने हुए हों। कानून व्यवस्था की स्थिति, आतंकी घटनाओं व अन्य संवेदनशील घटनाओं से जुड़े मामलों की रिकॉर्डिंग की जाए।

उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे करनाह के चतकारी (कुपवाड़ा) गांव में बहन के घर जाते हुए भटक कर गुलाम कश्मीर जा पहुंचा 16 वर्षीय रईस अहमद छह माह बाद वीरवार को घर लौट आया। नियंत्रण रेखा पर हुई झंडा बैठक में सेना व कुपवाड़ा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी मे किशोर को परिजनों को सौंपा। यह झंडा बैठक एलओसी पर टीटवाल में जम्मू कश्मीर व गुलाम कश्मीर को आपस में जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर सुबह सवा ग्यारह बजे हुई।

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 55 हजार से ज्यादा मामले, 779 लोगों की मौत

पाकिस्तानी अधिकारियों ने आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद रईस अहमद पुत्र मोहम्मद याकूब कुमार को भारतीय सैन्याधिकारियों के जरिए परिजनों को सौंपा। सुदपोरा गांव के रईस 29 जनवरी का भटक कर गुलाम कश्मीर चला गया था। पिता मोहम्मद याकूब ने कहा कि हमारे घर में एक समारोह था। उसमें मैंने बेटी और दामाद को बुलाया था। न्योता देने के लिए मैंने रईस को उनके घर भेजा। मेरी बेटी चतकारी गांव में रहती है। यह गांव भी एलओसी पर ही है। शाम होने के कारण मेरा बेटा रास्ता भटक गया और गुलाम कश्मीर पहुंच गया। वहां उसे पाकिस्तानी फौजियों ने पकड़ लिया था।

Tags: Jaish terroristJammu Kashmir Terroist plotJammu Kashmir TerroristladakhTerrorism in Kashmirterrorism in KishtwarTerroristअनुच्छेद 370जैशश्रीनगर में पुलिस महानिदेशक की उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठकसुरक्षाबल रहें अलर्ट
Previous Post

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 55 हजार से ज्यादा मामले, 779 लोगों की मौत

Next Post

कोरोना वायरस महामारी के बीच फेसबुक ने की 11% रेवेन्यू की ग्रोथ

Desk

Desk

Related Posts

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Next Post
फेसबुक रेवेन्यू ग्रोथ

कोरोना वायरस महामारी के बीच फेसबुक ने की 11% रेवेन्यू की ग्रोथ

यह भी पढ़ें

fire

राजस्थान: चूड़ी मार्केट में लगी भीषण आग, पांच करोड़ का सामान जलकर खाक

15/11/2020
अंजुम मोद्गिल

मनोवैज्ञानिक सलाहकार बनी निशानेबाज और पेंटर अंजुम मोद्गिल

16/07/2020
Dhami cabinet took 13 major decisions

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version