• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान: चूड़ी मार्केट में लगी भीषण आग, पांच करोड़ का सामान जलकर खाक

Writer D by Writer D
15/11/2020
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
fire

fire brokeout

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान में अलवर शहर के सबसे व्यस्तम बाजार चूड़ी मार्केट में एक दर्जन से अधिक दुकानों में आग लगने से करीब पांच करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान साड़ीज के शोरूम में हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल को आग को काबू में करने में 10 घण्टे लग गए। फिर भी सुबह तक दुकानों में धुआं उठता रहा। दमकल की 12 गाड़ियां लगातार आग बुझाने का प्रयास करती रहीं। 12 दमकल वाहनों ने करीब 100 से अधिक चक्कर लगाकर आग पर काबू करने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि शहर के व्यस्तम बाजार चूड़ी मार्केट में अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में स्थित दुकान अग्रवाल साड़ीज में दिवाली पूजन के बाद सबसे पहले आग लगी। इसके बाद आग चूड़ी मार्केट के अग्रवाल साड़ी, गोयल मैचिंग, यतिका साड़ी, मॉर्डन साड़ी एवं बंसल साड़ी के शोरूम में सबसे ज्यादा आग पकड़ी। अग्रवाल कॉन्प्लेक्स में करीब दो दर्जन से अधिक दुकानें हैं और यह कॉन्प्लेक्स तीन मंजिला बना हुआ है । ये कॉम्प्लेक्स सुभाष अग्रवाल का बताया गया है। आग लगने के बाद सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आग से करीब एक दर्जन दुकानें चपेट में आई गयीं और हालात यह हो गए कि पूरा कॉम्प्लेक्स ही जर्जर हो गया।

कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री, बैठक में इन नामों पर बना सस्पेंस

मौके पर पहुंचे नगर परिषद के आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि इस आग में करीब 15 से 20 दुकानें प्रभावित हुई हैं और 12 दमकल ने करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों का भी कोई पता नहीं चला है लेकिन आग को बुझाने में इसलिए काफी परेशानी महसूस हुई। क्योंकि अतिक्रमण के कारण और सकड़ी गली के कारण दमकल घटनास्थल तक पहुंच नही पा रही थी। उन्होंने बताया कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कितना नुकसान हुआ है लेकिन नुकसान काफी हुआ है यह दुकानदारी बताएंगे कि नुकसान कितना हुआ है।

इधर गणेश मार्केट एसोसिएशन के मंत्री राजेश बंसल ने बताया कि यह आज शाम को 7:15 बजे के आसपास लगी आग किस कारण लगी अभी पता नहीं चला है। लेकिन प्रशासन ने आग पर काबू पाने के पूरे प्रयास किए और 10 घंटे तक मशक्कत चलती रही। आग की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, सहायक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचरण शर्मा ,अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, नगर परिषद आयुक्त बीना गुप्ता भी मौके पर पहुंची।

वैसे आग के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए है, कोई बिजली शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहे हैं जबकि किसी ने बताया कि दिवाली पूजन के लिए जलाए दिये की लौ से साड़ियों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी दुकान में फैल गयी। बाद में पूरे काम्प्लेक्स में आग लग गयी।

Tags: fire brokeout in markethorific fireNational newsrajasthan newsचूड़ी मार्केट में आग
Previous Post

कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री, बैठक में इन नामों पर बना सस्पेंस

Next Post

देश में कोरोना के 41,000 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 88.14 लाख के पार

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Next Post

देश में कोरोना के 41,000 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 88.14 लाख के पार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

2024 का संकल्प, फिर एक बार मोदी सरकारः सीएम योगी

10/03/2024
Murder

 आंगनबाड़ी कार्यकत्री की निर्मम हत्या

09/08/2023
Brahmastra

नेशनल सिनेमा डे हुआ पोस्टपोन, नहीं मिलेगी 75 रुपये की टिकट

13/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version