• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उद्धव ठाकरे ने कहा- सुशांत मामले को न बनाए बिहार और महाराष्‍ट्र का झगड़ा

Desk by Desk
01/08/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत आत्‍महत्‍या  (Sushant Singh Rajput Case)  मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  (Uddhav Thackeray) ने सख्‍त रुख अपनाते हुए कहा कि इस मामले पर राजनीति न करें। मुंबई पुलिस अक्षम नहीं है। यदि किसी के पास कोई सबूत है तो वे इसे हमारे पास ला सकते हैं और हम दोषियों से पूछताछ कर उन्‍हें सजा देंगे। कृपया इस मामले को महाराष्ट्र और बिहार के बीच विवाद पैदा करने के बहाने के रूप में उपयोग न करें।

लापता वकील की हत्या कर पहचान मिटाने की कोशिश, फैक्ट्री से शव बरामद

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्‍महत्‍या मामले में शुक्रवार को बिहार सरकार और परिजनों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट भी दायर की है, जिससे रिया चक्रवर्ती मामले में महाराष्ट्र सरकार का पक्ष सुने बिना किसी तर‍ह का कोई फैसला न हो। यह जानकारी महाराष्ट्र सरकार की स्टैंडिंग काउंसिल के सचिव के सचिन पाटिल ने दी है। सुशांत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है। बिहार पुलिस की एफआइआर के आधार पर मनी लांड्रिंग केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को भी आरोपित बनाया गया है। ईडी जल्द ही इस मामले में रिया चक्रवर्ती को पूछताछ करेगी। ईडी के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले की पूरी जांच की निगरानी करेंगे।

इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए कहा है कि उन्‍हें फंसाया जा रहा है। रिया ने कहा कि वह अभिनेता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। सुशांत कुछ समय से अवसाद से पीड़ित थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की बिहार में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती इसलिए प्राथमिकी को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की है।

जानिए कोरोना काल में लोग कैसे माना रहे हैं बकरीद, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ी नमाज़

बता दें कि बिहार पुलिस ने पटना में सुशांत के पिता के के सिंह द्वारा रिया के खिलाफ आत्महत्या सहित कई धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज करवाये जाने के बाद जांच शुरु की है। बिहार सरकार और सुशांत के परिवार ने वीरवार को सर्वोच्‍च न्‍यायालय  के समक्ष कैवियट दायर कर रिया की याचिका को चुनौती दी है। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के उपनगर बांद्रा में गत 14 जून को उनके अपार्टमेंट में छत से लटका मिला था। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख कर इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags: Maharashtra governmentMaharashtra NewsSushant Singh RajputSushant Singh Rajput Caseuddhav thackerayउद्धव ठाकरेसुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या
Previous Post

PM मोदी- राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

Next Post

लगातार हो रही घटनाओं में कानून व्यवस्था की सुस्ती और जंगलराज के लक्षण हैं : प्रियंका

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
जम्मू कश्मीर

IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति

29/10/2026
Transfer
Main Slider

UP में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 2000 से ज्यादा तबादले संभव

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Next Post

लगातार हो रही घटनाओं में कानून व्यवस्था की सुस्ती और जंगलराज के लक्षण हैं : प्रियंका

यह भी पढ़ें

Shrikant Tyagi

श्रीकांत त्यागी को बड़ा झटका, ‘गालीबाज’ नेता की जमानत खारिज

11/08/2022
fire

भीषण अग्निकांड में 12 घर जलकर हुए खाक, तीन बच्चों की झुलसकर मौत

20/04/2021
Glenn Phillips

ग्लेन के रिकॉर्ड शतक से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया

30/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version