• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीकांत त्यागी को बड़ा झटका, ‘गालीबाज’ नेता की जमानत खारिज

Writer D by Writer D
11/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Shrikant Tyagi

Shrikant Tyagi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की जमानत अर्जी को सूरजपुर कोर्ट ने खारिज कर दिया है। श्रीकांत त्यागी ने महिला से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज किए गए एफआईआर में जमानत याचिका दायर की थी। ‘गालीबाज’ नेता को अभी जेल के अंदर ही रहना पड़ेगा। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

इसके अलावा श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) पर दर्ज 420, 419, 482 IPC के केस में सुनवाई 16 अगस्त को होगी। गौरतलब है कि नोएडा पुलिस ने 25 हजार के इनामी ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को मेरठ से गिरफ्तार किया था। उसी दिन कोर्ट ने सुनवाई करते हुए त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

पुलिस की हिरासत में जाते हुए आरोपी मीडिया के सवालों से बचता रहा। हालांकि उसकी हेकड़ी कम होती नहीं दिखी। श्रीकांत त्यागी को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा गया है। श्रीकांत त्यागी जेल की पहली रात के दौरान काफी परेशान दिखा और उसने खाना नहीं खाया, लेकिन दूसरे दिन वह सामान्य था और खाना खा रहा था।

क्या है पूरा मामला

श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) का 5 अगस्त को महिला से गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस की 12 टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। आखिरकार उसे मेरठ से पकड़ा गया था।

Tags: Noida newsShrikant Tyagi
Previous Post

पीएम मोदी ने चपरासी-माली की बेटियों से बंधाई राखी, दिया आशीर्वाद

Next Post

ODOP योजना को मिलेगी नई उड़ान, यूपी के पेट्रोल पंपों पर भी अब मिलेंगे उत्पाद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द लागू होगा आउटसोर्स आयोग, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

03/08/2026
Pitbull
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में पिटबुल के हमले से महिला घायल, पार्क में मची अफरा-तफरी

03/08/2026
Afzal Ansari
उत्तर प्रदेश

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर रोक

03/08/2026
CM Yogi
Main Slider

आलम बदी के कार्यों ने बताया, जनता व क्षेत्र के प्रति समर्पित रहें तो आयु मायने नहीं रखतीः मुख्यमंत्री

03/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

03/08/2026
Next Post
ODOP CFC

ODOP योजना को मिलेगी नई उड़ान, यूपी के पेट्रोल पंपों पर भी अब मिलेंगे उत्पाद

यह भी पढ़ें

Mani Bhattacharya

भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान अराजक तत्वों नें किया पथराव, अभिनेत्री घायल

30/01/2021
Rooftop Solar

अब सोलर सिटी के रूप में भी होगी गोरखपुर की पहचान

28/08/2024
accident

ट्रैक्टर-कार में भीषण टक्कर, आठ माह की बच्ची समेत तीन की मौत

25/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version