• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिग्विजय बोले- पूर्व पीएम राजीव गांधी भी चाहते थे कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने

Desk by Desk
01/08/2020
in Main Slider, धर्म, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी चाहते थे कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बने और ‘रामलला’ वहां विराजें। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए यह बात कही है। यह बात दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन से ठीक पहले कही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने लिखा है कि हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं! और आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है। इसीलिए हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें। स्व. राजीव गांधी जी भी यही चाहते थे।

हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं! और आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है। इसीलिए हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें। स्व. राजीव गांधी जी भी यही चाहते थे।

— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) August 1, 2020

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा है, ‘रही बात मुहुर्त की, तो इस देश में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हिंदू ऐसे होंगे, जो मुहूर्त, ग्रह दशा, ज्योतिष, चौघड़िया आदि धार्मिक विज्ञान को मानते हैं। मैं तटस्थ हूं इस बात पर कि 5 अगस्त को शिलान्यास का कोई मुहुर्त नहीं है। ये सीधे-सीधे धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं से खिलवाड़ है।’

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तिथि 5 अगस्त को तय की गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे। हालांकि मुहूर्त को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने इसे ‘अशुभ घड़ी’ करार दिया है। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि हमें कोई पद नहीं चाहिए और न ही हम राम मंदिर के ट्रस्टी बनना चाहते हैं। हम केवल यह चाहते हैं कि मंदिर का निर्माण ठीक ढंग से हो और आधारशिला सही समय पर रखी जाए। अभी जो तिथि तय की गई है वह ‘अशुभ घड़ी’ है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए तय मुहूर्त को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णन के एक ट्वीट को रीट्वीट किया था। ट्वीट में लिखा है, ‘मैं ज्योतिषाचार्य नहीं हूं पर इतना अवश्य जानता हूं कि श्री हरि विष्णु शयन काल में मंदिर निमार्ण का मुहूर्त कोई विद्वान ब्राह्मण नहीं निकाल सकता, भगवान श्री राम हमारी आस्था के आधार हैं, इसलिए प्रत्येक कार्य विधि विधान से ‘शास्त्र’ सम्मत होना चाहिए ‘राजनैतिक’ दृष्टिकोण से नहीं।’

 

Tags: ayodhya ram mandirCongress candidate Digvijay Singhcongress leader digvijay singhcongress partyCongress veteran Digvijay SinghDigvijay SinghRajiv Gandhi Ram MandirRam Mandir Muhurtaअयोध्या राम मंदिरकांग्रेस पार्टीदिग्विजय सिंहराजीव गांधी राम मंदिरराम मंदिर मुहुर्त
Previous Post

लोकल हेलमेट पहनने वालों की अब खैर नहीं, भरना पड़ेगा इतना जुर्माना

Next Post

भारत के खिलाफ ड्रैगन का नया पैंतरा, चीन बोला- हम नेपाल को अपने बराबर मानते हैं

Desk

Desk

Related Posts

fashion tips for short height girls
Main Slider

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

09/09/2026
CM Dhami-PM Modi
Main Slider

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

08/09/2026
Assistant Professor
Main Slider

सहायक आचार्य के 1,936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, आवेदन शुरू

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

वाराणसी में बुधवार को सजेगा पोषण का मंच, सीएम योगी करेंगे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

08/09/2026
Team of film 'Hanuman Ansh' met CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, गुरु गोरक्षनाथ के प्रसंग पर हुई चर्चा

08/09/2026
Next Post

भारत के खिलाफ ड्रैगन का नया पैंतरा, चीन बोला- हम नेपाल को अपने बराबर मानते हैं

यह भी पढ़ें

Seven suspects seen in Pathankot

पठानकोट में 7 संदिग्धों ने महिला से मांगा पानी फिर…., सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

24/07/2024
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ

06/01/2025
This chariot will act as a public awareness campaign: CM Dhami

यह रथ एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा: धामी

24/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version