• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आखिरी वीडियो संदेश में अमर सिंह बोले थे ‘टाइगर अभी जिंदा है’

Desk by Desk
01/08/2020
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। इनका पिछले करीब छह महीने से सिंगापुर में इलाज चल रहा था। मार्च में उनके निधन की अफवाह उड़ी थी, जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए वीडियो रिलीज किया था और कहा था कि ‘टाइगर अभी जिंदा है।

Tiger Zinda Hai!! pic.twitter.com/YWm3Sb0Yuw

— Amar Singh (@AmarSinghTweets) March 2, 2020

वीडियो जारी कर अपने चिर परिचित अंदाज में अमर सिंह ने कहा था कि सिंगापुर से मैं अमर सिंह बोल रहा हूं। मैं बीमार हूं, त्रस्त हूं लेकिन संत्रस्त (डरा) नहीं हूं। हिम्मत बाकी है, जोश बाकी है, होश भी बाकी है। हमारे शुभचिंतक और मित्रों ने ये अफवाह बहुत तेजी से फैलाई कि मुझे यमराज ने अपने पास बुला लिया है। यह बिल्कुल भी सच नहीं है। मेरा इलाज चल रहा है।

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन

उन्होंने आगे कहा था कि ‘मां भगवती की इच्छा हुई तो अपनी शल्य चिकित्सा के उपरांत शीघ्र-अतिशीघ्र वापस लौटूंगा। मैं जैसा भी हूं… अच्छा हूं, बुरा हूं… आपका हूं। मैंने अपनी चिरपरिचित शैली, प्रथा और परंपरा के अनुकूल जीवन जिया है, इसी तरह आगे भी जीता रहूंगा।’

अमर सिंह बोले थे, मेरी मृत्यु की कामना करना छोड़ें

अमर सिंह ने कहा था कि हमारे जो मित्र मेरी मृत्यु की कामना कर रहे हैं, वह यह कामना छोड़ें। मृत्यु हर दम हमारे द्वार को खटखटाती है। झांसी में एक बार हवाई जहाज से गिर गया था तो भी यमराज ने मुझे स्वीकार नहीं किया। 10 साल पहले गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ तो भी वापस लौट कर आया। 12-13 दिनों तक मिडिल ईस्ट में वेंटिलेटर पर मौत से लड़कर आ गया।

उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले इस बार तो बिल्कुल स्वस्थ हूं, बिल्कुल सचेतन हूं। डॉक्टरों का कहना है कि मेरा मस्तिष्क किसी 10 साल के बच्चे से भी ज्यादा उर्वरक है। हमारे जो भी शुभेच्छु मेरी मौत की खबर फैला रहे हैं। उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद।

Tags: Amar Singh'Latest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in HindiSamajwadi partyअमर सिंह का निधनराज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन
Previous Post

अंकिता लोखंडे ने बताया – आत्महत्या को लेकर क्या थे सुशांत के विचार

Next Post

बाल गंगाधर तिलक की 100 वीं पुण्यतिथि पर राजनाथ सिंह ने साझा किया यह ट्वीट

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
राजनाथ सिंह का आपत्तिजनक पोस्टर rajnath

बाल गंगाधर तिलक की 100 वीं पुण्यतिथि पर राजनाथ सिंह ने साझा किया यह ट्वीट

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Masik Durgashtami

मासिक दुर्गाष्टमी पर इस विधि से करें मां दुर्गा का ध्यान, जीवन में नहीं आएंगी मुश्किलें!

05/02/2025
Liquor

यूपी में मदिरा प्रेमियों को झटका! बढ़ेंगी शराब की कीमतें

13/02/2026
JEE Main

JEE Main सेशन 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

23/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version