• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आडवाणी, जोशी के राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने पर संदेह

Desk by Desk
02/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राम मंदिर भूमि पूजन

आडवाणी, जोशी के राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने पर संदेह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे लेकिन पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी के इस मौके पर मौजूद रहने की संभावना क्षीण है।

श्री सिंह ने शनिवार को लखनऊ में घोषणा की कि वह भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये चार अगस्त को अयोध्या पहुंच जायेंगे। बाबरी विध्वंस के आरोपी वयोवृद्ध भाजपा नेता ने कहा कि बाबरी मस्जिद को ढहाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है और उनके राजनीति षडयंत्र के तहत फंसाया गया है। उन्होने कहा “ मेरी अंतिम इच्छा है कि मै जीते जी राममंदिर देख सकूं। ”

TikTok की जल्द हो सकती है भारत में एंट्री, माइक्रोसॉफ्ट से हुआ सौदा

इस बीच बाबरी विध्वंस की एक और आरोपी उमा भारती ने ट्वीट किया कि वह समारोह में भाग लेने के लिये चार अगस्त को अयोध्या पहुंच जायेंगी।

हालांकि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और डा मुरली मनोहर जोशी के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। हालांकि मेहमानो की सूची में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई बड़े नेता और संत शामिल है। इनमें श्री लालकृष्ण आडवाणी, डा मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, साध्वी रितंभरा, विनय कटियार और डा राम विलास वेदांती शामिल है।

रामेश्वरम के गणपती मुरुगेसन मार्शल आर्ट की कला को दिन में दो बार चलते है मुफ्त

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने मंदिर आंदाेलन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गये कोठारी बंधुओं समेत कई कारसेवकों के परिजनो को भूमि पूजन कार्यक्रम का न्योता भेजा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच अगस्त की दोपहर राम मंदिर के लिये भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास समेत कई वरिष्ठ नेता,संत और ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद श्री मोदी पहली बार अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि का दौरा करेंगे। वह भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले रामभक्त हनुमान की आज्ञा लेने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर भी जायेंगे।

Tags: 24ghante online.com5अगस्त को होगा भूमि पूजन5अगस्त पीएम मोदी का अयोध्या में आगमनBhoomi Poojan will be held on 5 AugustLal Krishna Advani invites Bhoomi PoojanModi arrives in Ayodhya on 5 AugustMurli Manohar Joshi invites Bhoomi PoojanRam temple construction Bhoomi Poojanमुरली मनोहर जोशी को भूमि पूजन का न्योताराम मंदिर निर्माण भूमि पूजनलाल कृष्ण आडवाणी को भूमि पूजन न न्योता
Previous Post

भाजपा राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल, कोरोना पीड़ित विधायक-डॉक्टर तक तो नहीं मिल रहे बेड : अखिलेश

Next Post

मुंबई के कंटेनमेंट जोन में गणपति का नहीं होगा सार्वजनिक विसर्जन

Desk

Desk

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
ganesh g

मुंबई के कंटेनमेंट जोन में गणपति का नहीं होगा सार्वजनिक विसर्जन

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन

रूस दूसरी कोरोना वैक्सीन का मानव ट्रायल शुरू करेगी 27 जुलाई से

25/07/2020

7 नाबालिक बाल श्रमिकों का चिन्हांकन कर 6 दुकानदारों को नोटिस जारी

09/04/2025
Case Filed

डूडा अधिकारी समेत 12 पर मुकदमा दर्ज

25/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version