• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या: प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर भूमिपूजन से पहले हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन

Desk by Desk
02/08/2020
in Categorized, Main Slider, धर्म, राजनीति, राष्ट्रीय
0
मोदी हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन

मोदी हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या के राम मंदिर भूमि पूजन में बहुत कम दिन ही बाकी रह गए है। भूमिपूजन की तैयारिया जोरों शोरों से चल रही है। वही एक बात सामने आ रही है प्रधानमंत्री मोदी भूमिपूजन से पहले हनुमानगढ़ी में तीन मिनट दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी तीन घंटे अयोध्या के राम मंदिर में रहेंगे फिर 2 बजे करीब वाहा से रवाना होंगें।

हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत राजू दास ने बताया, 5 अगस्त को प्रधानमंत्री भूमिपूजन के लिए आ रहे हैं, उन्होंने तय किया है कि पहले वो हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। यहां विशेष पूजा की व्यवस्था रहेगी। हमें 7 मिनट दिए गए हैं इसमें प्रधानमंत्री का आना-जाना शामिल है, करीब 3 मिनट पूजा में लगेंगे।

अफगानिस्तान को मिली बड़ी कामयाबी, ISIS खुरासान का चीफ असदुल्लाह ओरकजई अफगानिस्तान में मारा गया

पीएम मोदी हनुमानगढ़ी में पूजा करने के बाद मानस भवन में पूर्व-निर्मित मंदिर जाएंगे, जहां भगवान राम की मूर्ति रखी गई है. इसके बाद वह भूमि पूजन के लिए राम जन्मभूमि की ओर जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर एक छोटा मंच बनाया जा रहा है, जहां से प्रधानमंत्री संतों को संबोधित करेंगे. मंच पर सिर्फ 5 लोग ही रहेंगे। पीएम मोदी, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मंच पर मौजूद रहेंगे।

अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए मेहमानों की लिस्ट में फेरबदल किया गया है। इस मौके पर अब 170 लोगों को ही बुलाया जा रहा है। बीजेपी के कई नेताओं और संतों के नाम मेहमानों की लिस्ट से हटा दिए गए हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नाम अब मेहमानों की लिस्ट में नहीं है। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने आने में असमर्थता जताई है। जबकि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेताओं उमा भारती और कल्याण सिंह के नाम मेहमानों की लिस्ट में हैं।

इसमें भैयाजी जोशी, दत्तात्रेय होसबोले, कृष्ण गोपाल, अनिल ओक, नागपुर से विमल और लखनऊ से क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार को भी बुलाया गया है। विश्व हिंदू परिषद से आलोक कुमार, दिनेश चंद्र और मिलिंद समेत छह लोगों को बुलाया जा रहा है।

 

Tags: ayodhyaHanumangarhiPrime Minister Modiप्रधानमंत्री मोदीभूमिपूजनराम मंदिरहनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन
Previous Post

सुशांत सुसाइड केस में बैंक अकाउंट के पेपर्स आए सामने, परिवार ने जादू-टोने का लगाया आरोप

Next Post

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आज खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें, नहीं होगा लॉकडाउन

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
नहीं होगा लॉकडाउन

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आज खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें, नहीं होगा लॉकडाउन

यह भी पढ़ें

Vivah Panchami

विवाह पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय, मिलेगा मनवांछित वर

02/12/2024
CM Dhami

भ्रष्टाचार की शिकायत पर होगी सघन जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री

28/03/2025

NCB की गिरफ्त में आया दाऊद इब्राहिम के करीबी चिंकू पठान का गुर्गा

10/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version