Main Sliderउत्तर प्रदेशनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीयलखनऊस्वास्थ्य

प्रियंका गांधी बोलीं- यूपी में कोरोना को लेकर हालात गंभीर

 

लखनऊ । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि यूपी में कोरोना संक्रमण को लेकर हालात दिन पर दिन खराब हो रहे हैं। सरकार को समय रहते जरूरी कदम उठाना चाहिए।

कुशीनगर में 81 नये कोविड-19 पॉजिटिव मिले, अब तक कुल 845 संक्रमित

श्रीमती वाड्रा ने केजीएमयू के कोरोना संक्रमित रेजीडेंट डाक्टरों को बेड न मिलने संबंधी अखबार में छपी खबर का हवाला देते हुये ट्वीट किया कि यूपी में कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए मैंने कई बार आगाह किया, लेकिन फिर भी समय रहते जरूरी इंतजाम नहीं किये गए।

सैम्पल देने के एक सप्ताह बाद भी लोगों को कोरोना की रिपोर्ट नहीं मिल रही है और जो कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं उन्हें अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे। उन्होने लिखा कि कोरोना की रिपोर्ट में देरी न हो इसके लिए सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए। स्थिति गम्भीर होती जा रही है।

बस्ती में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 937 पहुंची

बता दें कि यूपी की राजनीति में बेहद सक्रिय श्रीमती वाड्रा लगभग हर रोज सरकार काे किसी न किसी मुद्दे पर घेरने का प्रयास करती रहती हैं। विशेषकर कानून व्यवस्था और कोरोना के विषय पर वह बेहद मुखर हैं।

Related Articles

Back to top button