• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विहिप का कांग्रेस नेता दिग्विजय पर हमला, कहा- राम मंदिर निर्माण को कोई ताकत नहीं रोक सकती

Desk by Desk
03/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
विहिप

VHP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए आज कहा कि राम मंदिर निर्माण शुरू होने से वह सन्निपात की स्थिति हैं और अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि भूमि पूजन और निर्माण कार्य शिखर कलश की स्थापना तक रुकने वाला नहीं है।

विहिप के संयुक्त महामंत्री डाॅ. सुरेन्द्र जैन ने श्री सिंह द्वारा पांच अगस्त को अशुभ मुहूर्त बताये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यहां कहा कि कांग्रेस की ओर से इस प्रकार की शरारतें पहले भी होती रही हैं। इन्हीं लोगों ने 10 नवंबर 1989 को शिलान्यास के मुहूर्त पर भी सवाल उठाये थे लेकिन वह मुहूर्त कितना शुभ था, यह आज सिद्ध हो गया जब 492 वर्ष का संघर्ष फलीभूत हो रहा है। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण को अब कोई ताकत नहीं रोक सकती है। मंदिर के शिखर कलश की स्थापना तक यह कार्य अनवरत चलने वाला है।

सुशांत मामले की जांच को लेकर तेजस्वी ने कहा- नीतीश सरकार होने दे रही है बिहार पुलिस का अपमान

डॉ. जैन ने कहा कि श्री राम मंदिर के निर्माण का प्रारंभ होना राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है और कुछ लोग राष्ट्रीय गौरव की भावना को धूलधूसरित करने में लगे हैं। उन्हें समझ लेना चाहिए कि इससे उनकी छवि समाज में खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम की स्थिति है और लगता है कि कांग्रेस के नेताओं को सन्निपात हो गया है और इसीलिये वे अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं जबकि पार्टी की आधिकारिक विज्ञप्ति में भूमि पूजन का स्वागत किया गया है।

एक प्रश्न के उत्तर में विहिप संयुक्त महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही हिन्दू विरोधी रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस रामराज्य की बात करती थी लेकिन पं जवाहर लाल नेहरू के हाथों के आने के बाद कांग्रेस को छद्म सेकुलरवाद का रोग लग गया। उन्होंने यह भी कहा कि 1986 में राम जन्म भूमि का ताला न्यायालय के आदेश से खुला था न कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कारण। इसी प्रकार से 1989 में शिलान्यास जनता के अत्यधिक दबाव में हुआ था। इसका पूरा श्रेय हिन्दू समाज की ताकत को जाता है।

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन शिलान्यास में शामिल होगी बस्ती की पावन मिट्टी और जल

शिवसेना को भूमिपूजन के कार्यक्रम से अलग-थलग करने के आरोप के जवाब में उन्होंने कहा कि शिवसेना को हमने अलग नहीं किया है। वह खुद ही अलग- थलग हो रहे हैं। विहिप नेता ने सवाल किया कि क्या शिवसेना प्रमुख मंदिर निर्माण में विलंब कराना चाहते हैं? कोरोना काल कब समाप्त होगा, यह कोई नहीं जानता है। यदि वह वाकई में रामभक्त हैं, तो उन्हें खुश होना चाहिए कि मंदिर जल्दी बन रहा है। पर आज उनकी दशा देख कर पूज्य बाला साहेब ठाकरे की आत्मा दुखी हो रही होगी कि उनकी पुण्याई को धूमिल करने का प्रयास हाे रहा है। उन्होंने कहा, “इटली कांग्रेस की गोदी में बैठने के कारण उन्हें मतिभ्रम हो रहा है।”

डॉ. जैन ने कहा कि पांच अगस्त के कार्यक्रम में भौतिक रूप से पौने दो सौ या दो सौ लोग मौजूद होंगे लेकिन वर्चुअल माध्यम से करोड़ों लोग जुड़ेंगे। मंदिर के स्वरूप में विस्तार किया गया है जिस कारण निर्माण में कुछ और समय लगेगा लेकिन इसे तीन से चार साल के भीतर तैयार कर लिया जाएगा।

Tags: 24ghante online.com5अगस्त को होगा भूमि पूजनBhoomi Poojan on August 5Ram temple construction Bhoomi PoojanShiv SenaVHP attack on CongressVHP's taunt on Digvijayराम मंदिर निर्माण भूमि पूजनविहिप का कांग्रेस पर हमलाविहिप का दिग्विजय पर तंजशिवसेना
Previous Post

अमित शाह के स्वास्थ्य को लेकर अपमानजनक ट्वीट करने पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Next Post

नकली नोट मामले में पकड़े गए दंपति कोरोना पॉजिटिव, सरकारी अस्पताल में क्वारंटाइन

Desk

Desk

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर कर लिए ये काम तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बरसेगा धन

19/04/2026
Next Post
कोविड-19

नकली नोट मामले में पकड़े गए दंपति कोरोना पॉजिटिव, सरकारी अस्पताल में क्वारंटाइन

यह भी पढ़ें

power generation

उप्र में इस साल 39,691 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन, बना नया कीर्तिमान

01/04/2023
accused of raping

दिव्यांग मां के साथ दुष्कर्म के आरोपी बेटे को सश्रम कारावास की सजा

14/02/2021
"Pure mustard oil

सरसों के तेल में किसी भी तरह की मिलावट पर एक अक्टूबर से लगी रोक

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version