• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस को अपने अतीत में झांकना चाहिए, उन्होने कभी नहीं चाहा राम मंदिर बने : योगी

Desk by Desk
04/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा कि राम मंदिर का निर्माण हो सके।

सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आये श्री योगी ने पत्रकारों से कहा “ कांग्रेस को अपने अतीत में झांकना चाहिये। वे कभी उस स्थान पर शिलान्यास नहीं चाहते थे जहां रामलला विराजते हैं। करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़े इस मुद्दे को कांग्रेस कभी नहीं हल करना चाहती थी। उन्होने सिर्फ लोगों को जाति,धर्म के नाम पर बांटा है। ”

जम्मू-कश्मीर : ईद पर घर जा रहे सेना के जवान का आतंकियों ने किया अपहरण

उन्होने कहा कि करीब पांच सौ वर्ष पहले एक अत्याचारी ने श्री राम जन्म भूमि मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था। अब तो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत न्यायपालिका के आधार पर एक निर्णय आया है उस निर्णय के तहत मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 के चुनाव में कहा था कि अयोध्या में संविधान के दायरे में रहकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा और उच्चतम न्यायालय ने श्री राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर के पक्ष में निर्णय दिया था।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि पांच अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुविधा को ध्यान में रखते हुये बनाया गया है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि सनातन धर्म और लोगों की धार्मिक भावनाओं को दरकिनार किया गया कि यह कार्यक्रम अशुभ घड़ी में रखा गया है।

विहिप का कांग्रेस नेता दिग्विजय पर हमला, कहा- राम मंदिर निर्माण को कोई ताकत नहीं रोक सकती

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के बयान काे संदर्भित करते हुये श्री सिंह ने ट्वीट किया “ मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूँ पांच अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए। भगवान राम करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र हैं और हज़ारों वर्षों की हमारे धर्म की स्थापित मान्यताओं के साथ खिलवाड़ मत करिए।”

उन्होने कहा “ इन हालातों में क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री को कोरोनटाइन नहीं होना चाहिए। क्या कोरोनटाइन में जाने की बाध्यता केवल आम जनता के लिए है। प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के लिए नहीं है। कोरोनटाइन की समय सीमा 14 दिवस की है। अब एक और प्रश्न उपस्थित होता है। उत्तर प्रदेश की मंत्री की कोरोना से मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव, भारत के गृहमंत्री कोरोना पोजिटिव।”

Tags: 5अगस्त को होगा भूमि पूजन5अगस्त पीएम मोदी का अयोध्या में आगमनAugust 5 PM Modi's arrival in AyodhyaBhoomi Pujan will be held on August 5CM Yogi's attack on Congressconstruction of Ayodhya Ram templeअयोध्या राम मंदिर निर्माणसीएम योगी का कांग्रेस पर हमला
Previous Post

राम मंदिर के भूमि पूजन का मुहूर्त बताने वाले पुजारी को फोन पर मिली धमकी, सुरक्षा मिली

Next Post

कोरोना के रिकॉर्ड मामले पर राहुल ने पीएम पर कसा तंज, कहा- सरकार की उपलब्धि है

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post

कोरोना के रिकॉर्ड मामले पर राहुल ने पीएम पर कसा तंज, कहा- सरकार की उपलब्धि है

यह भी पढ़ें

sara ali khan

पुराने अंदाज में लौटीं सारा अली खान, एयरपोर्ट की वीडियो हुई वायरल

03/11/2020
Transfer

माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यपकों के होंगे आनलाइन तबादले

27/06/2021
PM Modi

विवेकानंद शिला स्मारक पर पीएम मोदी का ध्यान शुरू, 45 घंटे रहेंगे ध्यानमग्न

31/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version