• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माैत से एक दिन पहले सुशांत के घर पर नहीं हुई थी पार्टी, रिपोर्ट में दावा- रातोंरात गायब हुआ रिया का परिवार

Desk by Desk
04/08/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
सुशांत-रिया

माैत से एक दिन पहले सुशांत के घर पर नहीं हुई थी पार्टी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच का नेतृत्व करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को बीएमसी ने पृथक-वास में भेज दिया है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने तिवारी के हाथ पर पृथक-वास की मुहर भी लगा दी है जिससे संकेत मिलता है कि वह 15 अगस्त तक पृथक रहेंगे। वहीं, सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा रिया और उनके परिवार पर चोरी, धोखाधड़ी, साजिश रचने, शोषण करने और सुशांत को परिवार से दूर रखने का आरोप लगाए जाने के बाद से रिया चक्रवर्ती लोगों की नजरों से गायब हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पटना में एफआईआर दर्ज होने के कुछ दिन बाद ही रिया ने परिवार समेत आधी रात को अपना घर छोड़ दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिया जिस इमारत में रहती थीं वहां अब ताला लगा है। इसी बीच मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के घर पर 13 जून को कोई पार्टी नहीं हुई थी।

जानिए 29 साल पहले प्रधानमंत्री ने अयोध्या दोबारा आने को लेकर क्या किया था संकल्प

सूत्रों के मुताबिक यह बात सही है कि उस बिल्डिंग का CCTV खराब था लेकिन 13 जून के पहले उसे ठीक करवा लिया गया था। 13 जून को CCTV कैमरे काम कर रहे थे, उस रात कोई भी बिल्डिंग में नहीं आया था। बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने रविवार को आरोप लगाया कि तिवारी को मुंबई में बीएमसी के अधिकारियों ने जबरदस्ती पृथक-वास में भेजा है।

पांडेय ने कल ट्वीट किया, ‘‘आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर पटना से आज मुंबई पहुंचे थे, लेकिन बीएमसी अधिकारियों ने रात 11 बजे उन्हें जबरदस्ती पृथक-वास में भेज दिया। उन्हें अनुरोध के बावजूद आईपीएस मैस में आवास मुहैया नहीं कराया गया और वह गोरेगांव के एक अतिथिगृह में रुके हैं।’’

IPL में चीनी कंपनी Vivo को स्पांसर देने पर विवाद, RSS ने कहा- लोगों को टी-20 का बहिष्कार करना चाहिए

सुशांत सिंह राजपूत (34) बांद्रा के अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे। तिवारी ने रविवार को मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी टीम का नेतृत्व करने यहां आये हैं और मामले में सभी संभव कोणों से जांच करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस अपनी शैली में मामले की जांच कर रही है और हम अपने तरीके से तफ्तीश करेंगे। जरूरत पड़ी तो हम बॉलीवुड हस्तियों के बयान भी दर्ज करेंगे जिनके बयान मुंबई पुलिस ने दर्ज किये हैं।’’

एक सवाल के जवाब में तिवारी ने कहा कि यह कहना उचित नहीं है कि बिहार पुलिस के दल को मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा, ‘‘जांच सही तरीके से आगे बढ़ रही है और हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारा दल यहां मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल करने आया है।’’ मुंबई पुलिस ने सुशांत राजपूत मामले में अब तक करीब 40 लोगों के बयान दर्ज किये हैं जिनमें अभिनेता के परिजन, रसोइया और फिल्म जगत के लोग भी शामिल हैं।

Tags: 24ghante online.comFIR against Riya ChakrabortySushant Rajput caseरिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआरसुशांत राजपूत केस
Previous Post

IPL में चीनी कंपनी Vivo को स्पांसर देने पर विवाद, RSS ने कहा- लोगों को टी-20 का बहिष्कार करना चाहिए

Next Post

पहले नहीं देखा होगा विज्ञान का ऐसा चमत्कार, सर्जरी के जरिेए बांह पर लगा दिया प्राइवेट पार्ट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Next Post
बांह पर लगा दिया प्राइवेट पार्ट

पहले नहीं देखा होगा विज्ञान का ऐसा चमत्कार, सर्जरी के जरिेए बांह पर लगा दिया प्राइवेट पार्ट

यह भी पढ़ें

Strike

यूपी में फिर लागू हुआ एस्मा एक्ट, विभागों, निगमों और प्राधिकरणों में तत्काल प्रभाव से लागू

16/02/2024
Lok Sabha Election

बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोविड पॉजिटिव वोटरों को मिलेगी ये सुविधा, करना होगा ये काम

26/10/2021
HP TET 2020

HPBOSE ने जारी की TET 2020 नवंबर सेशन के लिए आंसर की, hpbose.org पर देखें

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version