• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन महिलाएं जो रही राम मंदिर आंदोलन की अगुवा, भाषण शुरू करते ही लगे थे जय श्री राम के नारे

Desk by Desk
05/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म, राष्ट्रीय
0
राम मंदिर

तीन महिलाएं जो रही राम मंदिर आंदोलन की अगुवा, भाषण शुरू करते ही लगे थे जय श्री राम के नारे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राम मंदिर आंदोलन की अलख जगाने में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का योगदान भी कम नहीं रहा। इन्हीं महिलाओं में शामिल हैं राजमाता विजयाराजे सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा।

इतिहास को खंगाले तो पता चलता है कि इन तीनों ने राष्ट्र सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी और बीजेपी महिला मोर्चा के जरिए राम मंदिर आंदोलन के लिए महिलाओं को प्रेरित करने का काम किया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया एक तरफ मंदिर आंदोलन का संयमित चेहरा मानी जाती थीं तो दूसरी तरफ उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा हिंदुत्व की कट्टर छवि वाली नेता के तौर पर जानी जाती थीं। बाबरी विध्वंस के लिए इन तीनों महिलाओं को आरोपी भी बनाया गया था।

LIVE : राम मंदिर भूमिपूजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं पूजा

राजमाता विजयाराजे सिंधिया रामजन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की एक सशक्त कड़ी रहीं। वह अंतिम सांस तक रामजन्मभूमि मुक्ति के लिए लड़ती रहीं। 5 अगस्त को होने वाले भूमिपूजन पर यदि कारसेवकों की शहादत का जिक्र अनिवार्य है तो राजमाता का जिक्र होना भी आवश्यक है।

करीब 19 साल पहले राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने कहा था कि रामभाव के जागरण से ही देश जगेगा। कारसेवकों के बलिदान की पहली बरसी पर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजमाता ने यह बात कही थी। विजयाराजे सिंधिया ने कहा था कि मैं समझती हूं वह माता-पिता धन्य हैं जिन्होंने ऐसे वीरों को जन्म दिया, जो प्राणों पर खेलकर देश और धर्म की बलिवेदी पर न्योछावर हो गए। मै उन माता-पिता भरोसा देना चाहती हूं कि वह अकेले नहीं हैं उनका एक बेटा हुतात्मा हुआ, तो लाखों बेटे अभी भी उनके साथ हैं।

LIVE : पीएम मोदी ने हनुमानगढ़ी में की पूजा, रामजन्मभूमि के लिए रवाना

अयोध्या राम मंदिर आंदोलन से उमा भारती को देश भर में राजनीतिक पहचान मिली है। 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के दौरान वो फायरब्रांड महिला नेता के तौर पर उभरीं। राममंदिर के समर्थन में देश में भ्रमण कर सभाएं कीं और जोश जगाने वाला भाषण दिया। विश्व हिंदू परिषद की लगभग हर सभा में वो जबरदस्त भाषण दिया करतीं, वह भी बाबरी विध्वंस मामले की आरोपी हैं। उन पर कारसेवकों पर भीड़ को भड़काने का आरोप लगा जिससे उन्होंने इनकार किया था।

राममंदिर आंदोलन में दुर्गा वाहिनी संगठन की अहम भूमिका रही है, जिसकी कमान उस समय साध्वी ऋतम्भरा के हाथों में रही। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में अनाथ बालिकाओं के लिए वात्सत्य ग्राम जैसा प्रकल्प संचालित करने के वाली साध्वी ऋतंभरा का मां-बाप ने नाम निशा रखा था। राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने ऐसी अलख जगाई कि दुनिया उनको साध्वी ऋतम्भरा के नाम से जान रही है।

साध्वी ऋतम्भरा ही थीं, जिन्होंने कहा कि हां हम हिंदू हैं, हिंदुस्तान हमारा है। साध्वी ऋतम्भरा 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा बनीं। विश्व हिन्दू परिषद् की श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन का एक तेजस्वी चेहरा बनकर उभरीं। उन्होंने इस आंदोलन की सफलता के लिए सारे भारत में धर्म जागरण किया।

Tags: 24ghante online.comhistory of Ram templehistory of Ram temple movementland worship of Ram temple constructionRam temple movementराम मंदिर आंदोलनराम मंदिर आंदोलन का इतिहासराम मंदिर आंदोलन से जुड़ी तीन नेत्रीराम मंदिर का इतिहासराम मंदिर निर्माण की भूमि पूजन
Previous Post

असदुद्दीन ओवैसी बोले- बाबरी मस्जिद थी और रहेगी इंशाअल्लाह

Next Post

LIVE : पीएम मोदी ने राममंदिर की आधारशिला रखी, पूजा सम्पन्न

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
Next Post
पीएम मोदी ने रखी राममंदिर की आधारशिला PM Modi laid the foundation stone of Ram temple

LIVE : पीएम मोदी ने राममंदिर की आधारशिला रखी, पूजा सम्पन्न

यह भी पढ़ें

cm yogi

… तो सदी की सबसे बड़ी महामारी पर होगी हमारी विजय : योगी

23/05/2021

देश की सरहद के रखवाले धरती मां के जवानों को दिल से सलाम : धामी

08/08/2021
Devuthani Ekadashi

इस दिन रखा जाएगा जया एकादशी व्रत, जानें महत्व

05/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version