• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत चीन के खिलाफ अपने दम पर मोर्चा लेने को तैयार, ड्रैगन हैरान

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ड्रैगन हैरान

ड्रैगन हैरान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। गलवान घाटी में 15 जून को हिंसक झड़प के बाद भारत के रुख से ड्रैगन सदमे में है। भारत ने भविष्य में किसी सीमा विवाद के दौरान चीन के खिलाफ अकेले खड़े होने का विश्वास दिखाया है। भले ही अमेरिका ने बीजिंग के खिलाफ ‘क्वॉड अलायंस’ बनाने का ऑफर दिया है, लेकिन भारत के अकेले तन जाने से ड्रैगन भी हैरान है। यह बात एक यूरोपीय थिंक टैंक ने कही है।

पूर्वी लद्दाख में झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। इसके कुछ अच्छे परिणाम भी सामने आए हैं। दोनों देशों की सेनाएं कुछ विवादित जगहों से पीछे हटी हैं, लेकिन चीनी सैनिक देपसांग, गोरा, फिंगर इलाकों में टिकी हुई हैं।

यूरोपीय फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडीज (EFSAS) ने एक समीक्षा में कहा कि पैंगोंग त्सो में डिसइंगेजमेंट की शुरुआती प्रक्रिया में चाइनीज फिंगर 2 से फिंगर 5 इलाकों में पीछे हटे, लेकिन रिज लाइन पर तैनाती बनी रही। भारत जोर दे रहा है कि चीनी सैनिक फिंगर 5 से फिंगर 8 तक से हटें। भारत ने चीनी सैनिकों के पूरी तरह पीछे हटने तक अग्रिम इलाकों से हटने पर विचार से इनकार कर दिया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फोटो पर कियारा आडवाणी ने किया कॉमेंट

थिंक टैंक ने कहा कि 2017 में डोकलाम की तरह, ड्रैगन की आक्रामकता के खिलाफ भारतीय राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व की ओर से दिखाए गए दृढ़ता और संकल्प ने चीन को हैरान कर दिया है। भारतीय रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए EFSAS ने कहा कि जब तक सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बीतचीत के जरिए सहमति नहीं बन जाती, तनातनी लंबे समय तक रह सकती है। दूसरे शब्दों में, बेहद कठिन मौसम के बावजूद दोनों देश सर्दी में भी टिकने की तैयारी में हैं।

ढाई दिन लगातार सोकर विद्युत जामवाल ने बनाया रिकॉर्ड

EFSAS ने कहा कि भारत ने सियाचिन ग्लेशियर की तरह यहां बड़े पैमाने पर सैन्य सामान और रसद एकत्रित कर लिया है। भारत की ओर से तैयारी से पता चलता है कि भारत सीमा पर किसी गंभीर टकराव का मुकाबला करने के लिए काफी मजबूत है।

EFSAS ने बताया कि भारत उम्मीद करता है कि मौजूदा तनाव का हल बाचतीच के जरिए निकल जाएगा, लेकिन इसने अपने इलाकों की रक्षा के लिए संभावित टकराव को लेकर इसने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसलिए भारत और चीन के लिए पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान बनाना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसमें चीन का चेहरा बचाकर निकलने का रास्ता शामिल है।

Tags: Dragon shockedIndia ready to take front against China on its ownगलवान घाटीगलवान घाटी में 15 जून को हिंसक झड़पचीनड्रैगन हैरानभारतभारत चीन के खिलाफ अपने दम पर मोर्चा लेने को तैयार
Previous Post

केरल विमान हादसा : मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Next Post

बीएड प्रवेश परीक्षा में फेस डिटेक्टर से पकड़े जाएंगे फर्जी परीक्षार्थी

Desk

Desk

Related Posts

पंजाब

‘गैंगस्टरों ते वार’ का 280वां दिन: पंजाब में 510 ठिकानों पर छापेमारी, 175 गिरफ्तार

28/10/2026
पंजाब

पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

27/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा: नायब सैनी ने माता सुदीक्षा से लिया आशीर्वाद, खटीक समाज के लिए खोला खजाना

27/10/2026
पंजाब

पंजाब विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस विधायकों को रोकने पर स्पीकर सख्त, जांच के निर्देश

27/10/2026
उत्तराखंड

जनसरोकारों के लिए समर्पित रहा हीरा सिंह बिष्ट का जीवन: सीएम धामी

27/10/2026
Next Post
बीएड प्रवेश परीक्षा

बीएड प्रवेश परीक्षा में फेस डिटेक्टर से पकड़े जाएंगे फर्जी परीक्षार्थी

यह भी पढ़ें

Mann ki baat

माघे निमग्ना: सलिले सुशीते, विमुक्तपापा: त्रिदिवम् प्रयान्ति : मोदी

28/02/2021
CM Yogi

एम सैंड यूनिट्स को मिल सकते हैं एमएसएमई के लाभ

07/06/2023
PM Modi

प्रदेश को मिलेंगे नौ नए मेडिकल कॉलेज, PM मोदी इसी महीने करेंगे उद्घाटन

03/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version