• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केरल विमान हादसा : मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोझिकोड। केंद्र सरकार कालीकट विमान हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देगी। इस बात का ऐलान नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को किया है।

My heart goes out to the families & friends of the 18 people who lost their lives in the air accident involving @FlyWithIX Flight IX-1344 in Kozhikode last evening & offer my heartfelt condolences.

Reasons for the mishap are being investigated. pic.twitter.com/awEGpU9EmK

— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) August 8, 2020

श्री पुरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये दिये जायेंगे। इसके अलावा मामूली रूप से जख्मी लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि हादसे में घायल कुछ यात्रियों की हालत काफी गंभीर है। उनमें से तीन वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से दो ब्लैक बॉक्स बरामद किए गए हैं। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता तभी चल पाएगा जब ब्लैक बॉक्स के डेटा का विश्लेषण करेंगे।

ढाई दिन लगातार सोकर विद्युत जामवाल ने बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि केरल में शुक्रवार शाम दुबई से आ रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। विमान में 190 लोग सवार थे। इनमें से तकरीबन 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पायलट भी शामिल हैं। हादसे में घायल 149 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को घर जाने दिया गया है।

केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सीएम पिनराई विजयन की ओर से मृतकों के परिजन को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। केरल में विमान हादसे में 18 लोगों की जान जाने के बाद दुनिया भर के लोग शोक संतप्त हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके मोमेन ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयंशकर प्रसाद को मैसेज भेजकर संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि कोझिकोड में विमान हादसे के बारे में सुनकर वह स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हमारी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

एएआई के चेयरमैन अरविंद सिंह ने बताया कि केरल में दुर्घटनाग्रस्त होने वाला विमान उस रनवे पर किसी कारण से नहीं उतर पाया था, जहां उसे उतरना था। इसके बाद वह कोझिकोड के रनवे पर उतरा, जहां हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि वे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और कोशिश है कि हवाई अड्डे को जल्द से जल्द फिर से चालू किया जा सके। कोझिकोड के दुर्घटनाग्रस्त एयरपोर्ट के बारे में अरविंद सिंह ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को साल 2015 में रनवे के साथ कुछ दिक्कत थी लेकिन उसे सुलझा लिया गया था। बाद में साल 2019 में इसे मंजूरी भी दे दी गई थी। एयर इंडिया के जंबो जेट्स भी वहां उतरे हैं।

Tags: air india crashAviation Minister Hardeep Singh Purikerala flight newskerala plane crashkozhikode flight accidentKozhikode plane crashएयर इंडिया फ्लाइट क्रैशकेरल में विमान हादसाकेरल में हादसाकोझिकोड प्लेन क्रैश
Previous Post

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फोटो पर कियारा आडवाणी ने किया कॉमेंट

Next Post

भारत चीन के खिलाफ अपने दम पर मोर्चा लेने को तैयार, ड्रैगन हैरान

Desk

Desk

Related Posts

Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Next Post
ड्रैगन हैरान

भारत चीन के खिलाफ अपने दम पर मोर्चा लेने को तैयार, ड्रैगन हैरान

यह भी पढ़ें

जीत दर्ज कर लखनऊ पहुंचे नन्दी, सीएम योगी से मुलाकात कर दी बधाई

11/03/2022
Jio

Jio कंपनी ने ये प्लान नहीं किए महंगे, देखें पूरी List

05/07/2024
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version