• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी कोरोना के 29 लाख से अधिक सैम्पल की जांच करने वाला देश का दूसरा राज्य: अवनीश अवस्थी

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
यूपी कोरोना

यूपी कोरोना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि अब तक 29 लाख से अधिक सैम्पलों की जांच करके राज्य इस मामले में तमिलनाडु के बाद देश में दूसरे स्थान पर है।

यह जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार काे दी । उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

शुक्रवार को एक दिन में 1,02,982 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक 29,96,406 सैम्पल की जांच की गयी है। उत्तर प्रदेश टेस्टिंग में देश के अन्य राज्यों की तुलना में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एकमात्र राज्य तमिलनाडु से कोविड-19 की टेस्टिंग की कुल संख्या में मात्र लगभग दो लाख से पीछे है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटो में कोरोना के 4800 नये मामले आये है। प्रदेश में 46,177 कोरोना के मामले एक्टिव हैं, जिसमें 15,678 मरीज होम आइसोलेशन, 1352 लोग प्राइवेट हास्पिटल में तथा 178 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में तथा इसके अतिरिक्त शेष कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है। अब तक 69,833 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं।

गृह सचिव ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई में अब तक धारा 188 के तहत 1,76,175 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 1,18,17,801 वाहनों की सघन चेकिंग में 66,886 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 59,74,72,129 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं के लिये कुल 3,47,059 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1,061 लोगों के खिलाफ 784 एफआईआर दर्ज करते हुए 390 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अखिलेश और शिवपाल पहुंचे मेदांता, मुलायम सिंह यादव की तबीयत का जाना हाल

श्री अवस्थी ने उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ाई से नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 2147 मामलों का संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है जो जांच के बाद कार्यवाही सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों से जुडे़ 18.23 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.91 लाख श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 6.74 लाख निराश्रित व्यक्तियों को एक एक हजार रूपये के आधार पर कुल 33.88 लाख लोगों को 338.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। निर्माण कार्यों से जुडे़ 17.02 लाख श्रमिकों को द्वितीय किश्त का भी भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश की पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेन्ट एवं मास्क सहित कुल 97 इकाईयां क्रियाशील हैं। प्रदेश में 1127 फ्लोर मिल, 503 तेल मिल एवं 357 दाल मिल संचालित की जा रही है।

श्री अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के 10,015 हाॅट स्पाॅट के 1,082 थाना क्षेत्र में 14,64,244 मकानों के 88,21,052 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 38,739 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाईन किये गये लोगों की संख्या 18,951 है। प्रदेश में हाॅटस्पाॅट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 89,72,432 के सापेक्ष 12,092 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ/मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है।

डोर स्टेप डिलिवरी ‘फल, सब्जी आदि’ कुल 16,330 वाहन लगाये गये हैं। डोर स्टेप डिलिवरी वाले प्रोविजन स्टोर की संख्या 13,061 है। प्रोविजन स्टोर के माध्यम से डिलिवरी करने वालों की संख्या 13,056 है। हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में कुल 22 प्रचलित सामुदायिक किचन हैं। इन बस्तियों में 14,83,536 राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकारी संस्थाओं/सामुदायिक किचन के माध्यम से 2,550 नागरिकों को लाभान्वित तथा धार्मिक/स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से 547 नागरिकों को लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कल राज्य सड़क परिवहन निगम की 6730 बसों के माध्यम से 10,05,901 लोगों ने यात्रा की। राजस्व विभाग निरन्तर आपदा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण की कार्रवाई कर रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग अपने जनपद के कंट्रोल सेंटर से सम्पर्क कर राहत सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘‘दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी’’ का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया जायेगा।

श्री अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बरेली एवं सहारनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिये आवश्यक निर्देश भी दिये। उन्होंने आज नोएडा के सेक्टर 39 में 400 बेड एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक कोरोना अस्पताल का भी उद्घाटन किया।

Tags: Avnish Awasthiयूपी कोरोना
Previous Post

अखिलेश और शिवपाल पहुंचे मेदांता, मुलायम सिंह यादव की तबीयत का जाना हाल

Next Post

बस्ती में 38 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 1110 पहुंची

Desk

Desk

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Next Post
बस्ती में 38 नये कोरोना पॉजिटिव मिले

बस्ती में 38 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 1110 पहुंची

यह भी पढ़ें

मुंबई के मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट Mumbai metro car shed project पर रोक

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर रोक, ठाकरे सरकार को बड़ा झटका

16/12/2020
Sonu Sood gave a befitting reply on his rising finger, said ..

कोरोना की जंग में एक बार फिर मददगार बनकर सामने आए सोनू सूद

16/04/2021
Jailer

इस दिन आ रहे है ‘जेलर’, दफ्तरों में छुट्टियों का ऐलान

09/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version