• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काम देखकर लगता ही नहीं कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई संस्था सक्रिय है : अखिलेश

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर दावों के सहारे दिन काटने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के हालात बेकाबू होने पर सरकार ने ‘नो टेस्ट नो केस‘ का रास्ता अख्तयार कर लिया गया है।

श्री यादव ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि राज्य सरकार बीमारी से निबटने में असहाय और अक्षम साबित हो रही है। प्रदेश में कोविड मरीज 44,563 हैं और 1981 मौते हो चुकी है। मुख्यमंत्री का निष्फल कार्यकाल इसी बात में बीत रहा है कि वे समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुए कामों का ही फीता काटते रहे। भाजपा सरकारें केन्द्र की हों या राज्य की दावों के सहारे ही अपने दिन काट रही हैं।

अजमेर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का शिकार बनने वालों की सूची में अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, नगरपालिका, बैंक, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं न्यायकर्मियों का लगातार बढ़ना बेहद चिंताजनक है। शुक्रवार को 707 केस राजधानी लखनऊ में मिले। मरीजों को न समय से इलाज मिल रहा है और नहीं दवाइयां। प्रशासनिक विफलता के चलते कोरोना में और ज्यादा मौते हो सकती है।

वर्तमान मुख्यमंत्री का निष्फल कार्यकाल इसी बात में बीता कि वो काटते रहे सपा के कार्यकाल में हुए कामों का फ़ीता…

इसी कड़ी में अब ‘डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल नोएडा’ का उद्घाटन हो रहा है. #सपा_का_काम_जनता_के_नाम pic.twitter.com/AKuNxsQUyU

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 8, 2020

श्री यादव ने कहा कि नोएडा में समाजवादी सरकार के कार्यकाल में 400 बेड के अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी। मुख्यमंत्री उसी अस्पताल में फीता काटने की रस्म अदायगी करते है। इस अस्पताल में अब कोविड-19 के मरीजों का इलाज होगा। सोती सरकार जागकर सुनिश्चित करे कि कोरोना टेस्ट रिपोर्टे शीघ्र व सही आएं जिससे लोग रिपोर्ट पर विश्वास कर सकें और अपने लोगों को न खोंए।

केरल हादसा : विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, उठेगा हादसे के वास्तविक कारण से पर्दा

उन्होंने कहा कि दुःखद घटना है कि शाहजहांपुर का पुलिस अधिकारी तीन बार निगेटिव के बाद लखनऊ में आते ही पाॅजिटिव हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। एक शिक्षिका भी बिना इलाज मर गई। वाराणसी में पत्रकार राकेश चतुर्वेदी की मौत हो गई। लखनऊ शहर में शुक्रवार को पांच मौंते हुई। इटावा में बैंक मैनेजर और आगरा में पूरा परिवार पाॅजिटिव पाया गया।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में घोर अव्यवस्थाएं हैं। क्वारंटीन सेंटरों में गंदगी के चलते मरीज की बीमारी बढ़ जाना स्वाभाविक है। वहां समय से न डाक्टरी सुविधाएं मिलती है और नहीं वहां पौष्टिक भोजन उपलब्ध होता है। जो कोरोना पीड़ित नहीं है, ऐसे मरीजों की जिंदगी भी खतरे में है। अस्पतालों में उनको समय से इलाज नहीं मिल रहा है। सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राईवेट अस्पतालों में भी मरीजों को भटकना पड़ता है। कई अस्पतालों में दौड़ के दौरान लोगों की मौंते हो चुकी हैं। मेडिकल काॅलेज में स्क्रीनिंग के बगैर किसी की भर्ती नहीं होती है। अन्य अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं भी चरमराई हुई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार प्रशासन चलाने में पूर्णतया विफल नज़र आ रही है। कोरोना जैसी बीमारी से निबटने की क्षमता भी वह खो चुकी है। प्रशासनिक व्यवस्थाएं पंगु है। सरकार बयानों से ही बीमारियों का इलाज करने का चमत्कार कर रही है। काम के मामले में लगता ही नहीं कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई संस्था सक्रिय है अथवा नहीं।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

आज का इतिहास : आज ही के दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन आरंभ किया गया था

Next Post

संजय दत्त कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, खुद बताया अब कैसी है तबीयत

Desk

Desk

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
sanjay dutt

संजय दत्त कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, खुद बताया अब कैसी है तबीयत

यह भी पढ़ें

USB Type-C

अलग-अलग चार्जर का झंझट खत्म, USB Type-C पर मिली सहमति

17/11/2022
ISIS के आतंकी अबू युसूफ Suspected ISIS terrorist Abu Yusuf

ISIS आतंकी अबु यूसुफ दिल्ली में दो IED धमाके के बाद फिदायीन हमले की थी योजना

23/08/2020
शोविक और सिद्धार्थ पिठानी

सीबीआई ने रिकॉर्ड किए रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सिद्धार्थ पिठानी का बयान

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version