• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थरूर का बड़ा बयान, ‘दिशाहीन’ दल की बनती जा रही कांग्रेस की छवि

Desk by Desk
10/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जनता के बीच पार्टी की छवि ‘दिशाहीन’ दल की बनती जा रही है। इस स्थिति से बाहर निकलने और कांग्रेस को अपनी छवि बचाने के लिए पूर्णकालिक अध्‍यक्ष चुनना ही होगा।

थरूर ने रविवार को यह भी कहा कि हालांकि राहुल गांधी ने में वह ‘दम और काबिलियत’ है कि वह पार्टी को फिर से लीड कर सकते हैं लेकिन अगर राहुल दोबारा अध्‍यक्ष नहीं बनना चाहते तो कांग्रेस को जल्द ही नया पूर्णकालिक अध्‍यक्ष चुनना चाहिे।

Mobile से कर सकेंगे होटल  में चैक इन, कोई App इन्स्टाल करने का झंझट भी नहीं

थरूर का यह बयान ऐसे वक्‍त में आया है जब सोनिया गांधी अंतरिम अध्‍यक्ष के रूप में एक साल का कार्यकाल पूरा करने वाली हैं। उन्‍हें पिछले साल 10 अगस्‍त को राहुल गांधी के इस्‍तीफे के बाद, मजबूरी में कमान सौंपी गई थी। थरूर ने कहा, “मुझे यकीनन ये लगता है कि हमें अपने नेतृत्‍व को लेकर स्‍पष्‍ट होना चाहिए। मैंने पिछले साल सोनिया जी के अंतरिम अध्‍यक्ष बनने का स्‍वागत किया था लेकिन मैं ये भी मानता हूं कि अनिश्चितकाल तक उनसे यह पद संभालने की अपेक्षा रखना ठीक नहीं है।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमें जनता के बीच बन रही छवि भी सुधारनी होगी कि कांग्रेस भटक गई है और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विपक्ष की भूमिका अदा करने में सक्षम नहीं है।” थरूर ने कहा कि पार्टी को जल्‍द से जल्‍द लोकतांत्रिक ढंग से पूर्णकालिक अध्‍यक्ष चुनने की प्रकिया शुरू करनी चाहिए। उनके मुताबिक, विजेता उम्‍मीदवार को इतनी ताकत मिले कि वह पार्टी को संगठन के स्‍तर पर फिर से खड़ा कर सके।कांग्रेस के भीतर फिर से राहुल गांधी को अध्‍यक्ष बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। इसपर तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो अच्‍छा होगा।

तेजी से वजन घटाने के लिए रोजाना पिएं रोज़ टी

उन्‍होंने कहा, “अगर राहुल गांधी फिर से कमान संभालने को तैयार हैं तो उन्‍हें बस अपना इस्‍तीफा वापस लेना है। उन्‍हें दिसंबर 2022 तक के लिए चुना गया था। लेकिन अगर वह ऐसा नहीं चाहते तो हमें ऐक्‍शन लेना होगा। मेरी निजी राय है कि सीडब्‍ल्‍यूसी (कांग्रेस कार्यसमिति) और अध्‍यक्ष पद के चुनाव से पार्टी को कई फायदे होंगे।”

थरूर ने कहा कि वे किसी व्‍यक्ति के बारे में नहीं, बल्कि एक सिस्‍टम के बारे में बात कर रहे हैं जिससे कांग्रेस नेतृत्‍व का संकट खत्‍म कर सकती है। उन्‍होंने कहा, “लॉकडाउन में अपनी गतिविधियों से, चाहे वह कोविड-19 वायरस पर हो या चीनी घुसपैठ पर, राहुल गांधी ने निसंदेह अकेले ही वर्तमान सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।” थरूर के मुताबिक, राहुल ने गजब की दूरदर्शिता दिखाई है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें उम्‍मीद है कि वह आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।हाल ही में राम मंदिर मामले पर अपना स्‍टैंड बदलकर आलोचना के घेरे में आई कांग्रेस का थरूर ने बचाव किया। उन्‍होंने कहा कि वे नहीं मानते कि पार्टी ने सेक्‍युलरिज्‍म पर समझौता कर लिया है। थरूर ने कहा कि कांग्रेस ‘सबकी पार्टी है। अल्‍पसंख्‍यकों, कमजोरों के लिए कांग्रेस सबसे सुरक्षित जगह है।’

Tags: 24ghante online.comcongress partyPresident of Congress Partyrahul gandhishashi tharoorकांग्रे पार्टीकांग्रेस पार्टी का अध्यक्षराहुल गांधीशशि थरूर
Previous Post

जानिए क्या हैं बाल गोपाल पूजन की अहम बातें

Next Post

जानें कब है अजा एकादशी, क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

02/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
Ketan Murder Case
क्राइम

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, पिता ने कह दी ये बात

02/07/2026
Petrol
नई दिल्ली

पेट्रोल-डीजल के घट सकते हैं दाम, केंद्र सरकार जल्द दे सकती है राहत

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
Next Post
aja ekadashi 2020

जानें कब है अजा एकादशी, क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

यह भी पढ़ें

12 people who converted to Islam joined Hinduism

इस्लाम अपनाने वाले 12 लोगों की ‘ घर वापसी’, विश्व हिन्दू परिषद ने करवाया हिंदू धर्म में शामिल

03/07/2025
Pankaja Munde

पंकजा गोपीनाथ मुंडे की वैद्यनाथ शुगर फैक्ट्री पर जीएसटी का छापा

13/04/2023
आतंकी हमले का खुलासा

श्रीनगर : आतंकी हमले का खुलासा, ISJK के पांच आतंकी गिरफ्तार, दो एम्बुलेंस बरामद

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version