• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हत्या’ के लिए परिजन जेल गए या नहीं, पता लगाने डेढ़ साल बाद वापस लौटी ‘लापता’ महिला

Desk by Desk
10/08/2020
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। उत्तर प्रदेश में डेढ़ साल पहले लापता हुई महिला केवल यह पता लगाने के लिए सामने आई कि उसके परिवार के लोग उसकी हत्या के मामले जेल में हैं या नहीं। दरअसल, अमरोहा पुलिस महिला के लापता होने के मामले को सुलझाने में असफल रही थी।

लिहाजा पुलिस ने महिला के पिता सुरेश, भाई रूप किशोर और एक रिश्तेदार दिनेश को दिसंबर 2019 में उसकी ऑनर किलिंग के लिए जेल में डाल दिया था। पुलिस ने दावा किया था कि उनके पास अभियुक्तों के कबूलनामे हैं, साथ ही एक देसी पिस्तौल और लापता महिला के कपड़े भी उन्होंने बरामद किए हैं।

दिल्ली : AIIMS हॉस्टल से कूदकर डॉक्टर ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

हत्या की शिकार यह महिला पिछले हफ्ते अपने गांव में केवल यह पता लगाने पहुंची कि उसके परिवार के तीन सदस्य जेल में थे या नहीं। महिला ने कहा कि वह घर छोड़ने के बाद अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में रह रही थी। हत्या की जांच का नेतृत्व करने वाले एसएचओ को अब निलंबित कर दिया गया है और मामले में जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।

अमरोहा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विपिन ताडा ने पुष्टि की कि आदमपुर पुलिस स्टेशन के तत्कालीन एसएचओ अशोक शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों के खिलाफ लगा हत्या का आरोप अब हटा दिया जाएगा और वे जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे।

सुशांत को महेश भट्ट की सलाह पर डॉक्टर के पास ले जाती थीं रिया चक्रवर्ती

एसपी ने कहा, महिला को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसका बयान दर्ज किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अंडर में मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खबरों के मुताबिक महिला फरवरी 2019 में लापता हो गई थी। उसके परिवार को शक था कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई होगी लेकिन महीनों की जांच के बाद स्थानीय पुलिस ने उसके पिता, भाई और एक रिश्तेदार पर उसकी हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।

सनी लियोनी ने सोते हुए पति के साथ किया कुछ ऐसा प्रैंक

महिला के एक भाई राहुल कुमार ने कहा, पहले उन्होंने दिनेश को प्रताड़ित कर उसके कबूलनामे का वीडियो बनाया फिर इसे दिखाकर मेरे पिता और भाई को प्रताड़ित किया। पुलिस ने इन तीनों को बहुत पीटा ताकि वे स्वीकार कर लें कि उन्होंने मेरी बहन को मार डाला था। परिवार ने कहा कि बरामद किए गए कपड़े भी कथित तौर पर लापता हुई महिला के नहीं थे।

Tags: 24ghante online.comamrohacrimenews in hindifalse murder caseLatest Uttar Pradesh News in Hindimissing womanwoman returned after one and a half yearअमरोहाडेढ़ साल बाद वापस लौटी महिलालापता महिलाहत्या का झूठा केस
Previous Post

दिल्ली : AIIMS हॉस्टल से कूदकर डॉक्टर ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

दिल्ली दंगों की आरोपी महिला का सनसनीखेज खुलासा, DU के प्रोफेसर अपूर्वानंद ने रची थी साजिश

Desk

Desk

Related Posts

Twisha Sharma case
Main Slider

Twisha Sharma Case: 10 सेकंड की ‘थ्योरी’ पर फंसी सास, मैच नहीं हुए बयान

02/06/2026
Electricity Bill
Main Slider

यूपी में अब नहीं महंगी होगी बिजली! 10% तक प्रस्तावित बढ़ोतरी पर रोक

02/06/2026
Supreme Court gets five new judges
Main Slider

सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

02/06/2026
CBSE
Main Slider

CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल क्रैश, ‘लॉग इन फेल्ड’ के एरर से छात्र परेशान

02/06/2026
beetroot paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये खास पराठा, जानें बनाने की आसान रेसिपी

02/06/2026
Next Post
दिल्ली दंगे

दिल्ली दंगों की आरोपी महिला का सनसनीखेज खुलासा, DU के प्रोफेसर अपूर्वानंद ने रची थी साजिश

यह भी पढ़ें

Ananya Pandey

अनन्या पांडे ने बिकिनी में कराया फोटोशूट, ईशान खट्टर ने किया ये कमेंट

01/08/2021
आतंकी गिरफ्तार

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार

18/08/2020
UP Assembly

UP Assembly: हंगामे के बीच पेश हुए 13 अध्यादेश और 11 विधेयक

07/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version