• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में करीब 6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित : योगी

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में सामान्य से 10.4 प्रतिशत कम बारिश के बावजूद 20 जिलों की करीब छह लाख जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित है।

श्री योगी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में कहा कि राज्य में बाढ़ से 20 जिले में 5,75,094 जनसंख्या प्रभावित है। बाढ़ से 38,248 हेक्टेयर कृषि फसल प्रभावित हुई है। प्रभावित कृषि क्षति का विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक जून से आठ अगस्त तक 400.5 मिली मीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 10.4 प्रतिशत कम है। प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद पूर्वांचल के 15 जिलों में बाढ़ का प्रभाव है। नेपाल राष्ट्र एवं उत्तराखण्ड में सामान्य से लगभग 20 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है, जिससे चार नदियां घाघरा, राप्ती, शारदा एवं गण्डक खतरे के निशान के ऊपर प्रवाहित हुई हैं।

PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये, छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक

श्री योगी ने कहा कि राज्य के 40 जिले संवेदनशील हैं, जिनमें प्रत्येक वर्ष लगभग 16 लाख हेक्टेयर भूमि तथा 70 लाख आबादी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 20 जिले अम्बेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, गोण्डा, गोखरपुर, खीरी, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, पीलीभीत, प्रतापगढ़, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर तथा सीतापुर बाढ़ से प्रभावित हैं। नदियों में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण प्रदेश के तीन जिलों आजमगढ़, मऊ तथा गोण्डा में तीन तटबन्ध क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनकी मरम्मत कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ से 1,04,562 परिवार तथा 76,723 पशु प्रभावित हुए हैं तथा 38,248 हेक्टेयर कृषि फसल प्रभावित हुई है। राज्य में 15 जुलाई के बाद बाढ़ के कारण 13 जनहानियां तथा 57 पशुहानियां हुई हैं।

Tags: 24ghante online.comflood affected districtsfloods in Uttar Pradeshpm modiYogi Adityanathअसम में बाढ़ से 12 की मौतउत्तर प्रदेश में बाढ़पीएम मोदीबाढ़ से प्रभावित जिलेंयोगी आदित्यनाथ
Previous Post

‘आत्मनिर्भर स्वस्थ मध्यप्रदेश’ के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं

Next Post

जन्माष्टमी का व्रत करने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Desk

Desk

Related Posts

Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Next Post
जन्माष्टमी

जन्माष्टमी का व्रत करने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

यह भी पढ़ें

Arrested

नशे के लिए पिता को उतारा मौत के घाट, हत्यारोपित बेटा गिरफ्तार

26/07/2022
baby

पहला दांत निकलते समय बच्चे को नहीं होगा, अपनाएं ये उपाए

22/08/2025
मुंबई ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुंबई ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 4 गेंद खेलकर जीत लिया वनडे मैच

17/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version