Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊस्वास्थ्य

वाराणसी में 500 कोविड बिस्तरों की व्यवस्था जल्द होगी : सुरेश खन्ना

वाराणसी। यूपी के वित्त, संसदीय एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कोविड-19 संक्रमितों के इलाज के लिए जिले में स्थित राजकीय एवं निजी अस्पतालों में 500 और बिस्तरों की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी। इसके लिए आवश्यक निर्देश दे दिये गये हैं।

श्री खन्ना ने मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कोरोना से निपटने के मामले में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है। सरकार की तत्परता के कारण राज्य में अब तक 80 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि करीब 49 हजार का इलाज चल रहा है। बेहतर इलाज के लिए आवश्यकता अनुसार हर जिले में व्यवस्था की जा रही है।

रायबरेली में 30 नये कोरोना मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 884 पहुंची

वाराणसी के राजकीय एवं निजी अस्पतालों में 500 और बिस्तरों की व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्दी ही इसका लाभ लोगों को मिलने लगेगा।

श्री खन्ना ने कहा कि कोरोना वायरस का पता चलने के शुरुआती दिनों में राज्य में 100 लोगों के कोरोना जांच की भी व्यवस्था नहीं थी लेकिन आज एक लाख लोगों के जांच की व्यवस्था है। अब तक करीब 32 लाख लोगों की जांच की गई है। सही समय पर सही फैसले लेने के कारण ही यह संभव हुआ है।

उन्होंने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल एवं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा समेत अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस से निपटने के उपायों की जानकरी ली तथा शहर में स्थित काशी सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्थापित ‘कोविड वॉर रूम’का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता एवं जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी कोविड वॉर रूम में ऑनलाइन उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों दिया।

Related Articles

Back to top button