• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोनिया गांधी केंद्र सरकार की चलाई गयी पर्यावरण नीति पर कर रही कड़ी आलोचना

Desk by Desk
13/08/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) 2020 ड्राफ्ट की हर ओर आलोचना हो रही है। विपक्षी पार्टियों से लेकर पर्यावरण का मुद्दा उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भी इसका विरोध कर रहे हैं। अब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मसले पर एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार की इस नीति की कड़ी आलोचना की है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया BJP को ‘मजबूत’ और कांग्रेस को ‘कमजोर’

एक अंग्रेजी अखबार में सोनिया गांधी ने लिखा, ‘अगर आप प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो वो आपकी रक्षा करेगी। हाल ही के वक्त में दुनिया में कोरोना वायरस का जो संकट पैदा हुआ है, वो मानवों को एक नई सीख देता है। ऐसे में हमारा फर्ज है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें’

सोनिया ने लिखा, ‘हमारे देश ने विकास की रेस के लिए पर्यावरण की बलि दी है, लेकिन इसकी भी एक सीमा तय होनी चाहिए। पिछले 6 साल में इस सरकार का रिकॉर्ड ऐसा ही रहा है जिसमें पर्यावरण को लेकर रक्षा करने पर विचार नहीं है, आज दुनिया में इस मामले में हम काफी पीछे हैं। महामारी के कारण सरकार को विचार करना चाहिए था, लेकिन इसे अनदेखा किया जा रहा है’।

कांग्रेस अध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि चाहे कोयला खदानों की बात हो या फिर अब EIA का नोटिफिकेशन, किसी से भी राय नहीं ली जा रही है। गुजरात के सीएम के तौर पर जब से लेकर अबतक नरेंद्र मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड पर्यावरण को लेकर खराब रहा है, अब भी सरकार ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के नाम पर नियमों को उजाड़ रही है।

स्‍वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी आज करेंगे पारदर्शी कराधान मंच की शुरुआत

पर्यावरण के अलावा सोनिया गांधी ने आदिवासियों के मसले पर भी सरकार को घेरा, कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि यूपीए ने जो एक्ट पास किया था उसे सरकार ने बदल दिया। इंदिरा गांधी लंबे वक्त से जंगलों के बचाव का मुद्दा उठाती रहीं, कांग्रेस भी उसी पर आगे बढ़ी है।

सोनिया ने लिखा कि केंद्र सरकार ने रिफॉर्म के नाम पर सिर्फ अमीर उद्योगपतियों का फायदा किया है, लेकिन अब वक्त है जब हमें पब्लिक हेल्थ में निवेश करना होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि छोटे कारोबारियों को सब्सिडी देनी चाहिए, नई पर्यावरण नीति लाने का कोई विरोध नहीं कर रहा है लेकिन इसे वैज्ञानिक तरीके से, लोगों और एक्सपर्ट से बात करके लाना चाहिए। आप अविरल गंगा के बिना निर्मल गंगा नहीं बना सकते हैं। सोनिया गांधी से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस मसले पर केंद्र सरकार को घेर चुके हैं और इस नए ड्राफ्ट को सरकार की लूट बता चुके हैं।

Tags: eia notification 2020EIA ड्राफ्ट पर सोनिया का वारenvironmental rulesSonia gandhi attacks modi governmentगुजरात से ही PM का रिकॉर्ड खराबपर्यावरण बचाएं
Previous Post

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज झमाझम बारिश, जलभराव से लोग परेशान

Next Post

राम मंदिर निर्माण के बीच सैफई में अखिलेश बनवा रहे है श्रीकृष्ण की भव्य मूर्ति

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
अखिलेश यादव

राम मंदिर निर्माण के बीच सैफई में अखिलेश बनवा रहे है श्रीकृष्ण की भव्य मूर्ति

यह भी पढ़ें

Cutting Board

पुराने हो चुके कटिंग बोर्ड को ऐसे करें इस्तेमाल

09/03/2025
House Attached

गैंगस्टर अवनीश तिवारी की 15.27 लाख की सम्पत्ति कुर्क

25/04/2023
noida accident

दर्दनाक हादसा, शोभायात्रा के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली से डीजे बॉक्स गिरे, दो बच्चों की मौत

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version