• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज झमाझम बारिश, जलभराव से लोग परेशान

Desk by Desk
13/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Rain in delhi ncr

भारी बारिश Rain in delhi ncr

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली में आज तड़के से बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। द्वारका अंडरपास में पानी भर गया है, जिसके बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Delhi: Waterlogging at an underpass in Dwarka area following rainfall. India Meteorological Department (IMD) has predicted 'generally cloudy sky with heavy rain' in the national capital today. pic.twitter.com/VoD0pfrfAJ

— ANI (@ANI) August 13, 2020

इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास भी जलजमाव हो गया। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में भी बारिश हुई है। दिल्ली में आज सुबह 5.30 बजे तक पालम इलाके में 86.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण मानेकशा रोड पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, रोहतक, गुरुग्राम और मानेसर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना है।

स्‍वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी आज करेंगे पारदर्शी कराधान मंच की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भी कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।

Rain lashes parts of Delhi; visuals from Connaught Place.

India Meteorological Department (IMD) has predicted 'generally cloudy sky with heavy rain' in the national capital today. pic.twitter.com/y2F3afmrT8

— ANI (@ANI) August 13, 2020

Delhi: Waterlogging near New Delhi Railway Station following rainfall. India Meteorological Department (IMD) has predicted 'generally cloudy sky with heavy rain' in Delhi today. pic.twitter.com/VMElgdT2kr

— ANI (@ANI) August 13, 2020

दिल्ली-एनसीआर से मानसून अगस्त में अभी रूठा हुआ है। इस बीच तेज बारिश नहीं हुई। बूंदा-बांदी के साथ आसमान पर छाए बादल गायब होते रहे हैं। नतीजन दस साल में पहली बार 12 दिनों में दिल्ली में 72 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने बीते रविवार से आने वाले बृहस्पतिवार तक औसत से बारिश बारिश का अनुमान लगा रखा है। बुधवार को भी विभाग ने दो दिन बारिश होने का अंदेशा जताया।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अभी तक 109.6 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। इसके उलट सिर्फ 31.1 मिली बारिश दिल्ली में दर्ज की गई है। उधर, पालम मॉनीटरिंग स्टेशन में 114.3 मिमी की जगह 55.6 मिमी बारिश हुई। यहां अभी तक 51 फीसदी कम बारिश रिकार्ड हुई है। लोधी रोड पर यह आंकड़ा 77 फीसदी है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अुसार, पिछले साल अगस्त के 12 दिनों में 37.1 मिमी बारिश हुई है। वहीं, इससे पहले के तीन सालों यह आंकड़ा 56 मिमी, 64 मिमी और 41 मिली था। जबकि 2015 व 2014 में दिल्ली में 110.6 व 120.5 मिमी बारिश अगस्त के पहले 12 दिनां में हुई थी।

प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, मृत्यु की खबर मात्र अफवाह : अभिजीत मुखर्जी

पूरी जुलाई दिल्ली में 12 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी। सामान्य 210.6 की जगह 236.9 मिमी बारिश दर्र्ज की गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल एक के बाद कई वेदर सिस्टम दिल्ली-एनसीआर समेत केंद्रीय भारत में विकसित होते रहे हैं। इससे मानसून में पूर्वानुमान के हिसाब से थोड़ा बदल होता आया है। उम्मीदन आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

Tags: connaught placeDelhi-NCRMonsoon In Delhi NCRnew delhi railway stationRain in delhirain in delhi 2020Rain In Delhi NCRrain in delhi ncr todayrain in ghaziabadrain in hapurWater upset peoplewaterlogging
Previous Post

राजीव त्यागी अपनी पत्नी से बोले- मैं ठीक नहीं हूं और कुर्सी से लुढ़क गए

Next Post

सोनिया गांधी केंद्र सरकार की चलाई गयी पर्यावरण नीति पर कर रही कड़ी आलोचना

Desk

Desk

Related Posts

DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Silkyara Tunnel Accident
उत्तराखंड

सिल्क्यारा टनल में फिर हुआ बड़ा हादसा, एक श्रमिक की मौत

16/07/2026
Next Post

सोनिया गांधी केंद्र सरकार की चलाई गयी पर्यावरण नीति पर कर रही कड़ी आलोचना

यह भी पढ़ें

Four arrested in cashier murder case

मूक बधिर लड़के से कुकर्म और हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

16/04/2023
Four-storey building collapsed

मालाड में चारमंजिली इमारत गिरी, छह बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

10/06/2021
rupee

रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले 80.67 के स्तर तक गिरी भारतीय मुद्रा

22/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version