• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उम्र के हिसाब से ऐसे करें मेकअप, लगेगी बेहद खूबसूरत

Writer D by Writer D
14/08/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
skin care tips

त्वचा का ख्याल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेकअप (Makeup) करना, सुंदर दिखना हर लड़की को पसंद आता है। लेकिन इसकी वजह से होने वाले त्वचा के नुकसान के बारे में उन्हें अंदाजा भी नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 20 की उम्र में त्वचा काफी जवान होती है और इन सारे केमिकल वाले प्रोडक्ट का बुरा असर त्वचा पर आमतौर पर कम ही होता है। लेकिन यहीं लापरवाहियां आगे चलकर समय से पहले झुर्रियों और काले धब्बों में बदल जाती हैं जिनकी वजह से चेहरे पर असमय बुढा़पा दिखने लगता है। त्वचा से जुड़ी ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं करना चाहते हैं तो जानिए कैसे रखा जाता है उम्र के अनुसार त्वचा का ख्याल।

20 से 30 के बीच उम्र

20 साल तक की लड़कियों की त्वचा तो बेहद नाजुक और सौम्य होती है। इन्हें भी विशेष ख्याल की जरूरत होती है लेकिन ज्यादातर लड़कियां इस उम्र में त्वचा का ख्याल रखने के मामले में लापरवाही दिखाती है। हालांकि 20 से लेकर 30 साल की उम्र के बीच इन्हें अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। जैसे रात को सोने से पहले मेकअप उतारना, साथ ही त्वचा की क्लींजिंग और टोनिंग का भी ध्यान रखे। हो सके तो नियम से फेशियल भी जरूर करवाएं।

तीस साल की उम्र के आते-आते बहुत सारी महिलाएं मां बनती हैं तो ऐसे में उन्हें गर्भावस्था के समय होने वाली त्वचा की समस्याओं से छुटाकारा पाने की कोशिश करनी चाहिए। जैसे इस समय चेहरे पर गहरे रंग के धब्बे पड़ने लगते हैं जिनसे बचने और त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।

30 से 40 की उम्र

30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। इसी समय से सही देखभाल के जरिए चेहरे पर दिखने वाली झाईयों और झुर्रियों से बचा जा सकता है। इसके लिए स्क्रब जरूर करें। ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स का सफाया होता है। साथ ही मास्क वगैरह का उपयोग भी कर सकती हैं। 40 की उम्र नजदीक आते-आते आंखों के आसपास की त्वचा ढीली होने लगती है। इसे दूर करने के लिए रात को अंडर आईमास्क जरूर इस्तेमाल करें।

40 साल से लेकर 50 और 60 तक

इस उम्र में भी जरूरत है कि अपनी त्वचा का खास ख्याल रखा जाए। अगर चेहरे की नियमित देखभाल की जाए तो असमय दिखने वाले बूढेपन से बचा जा सकता है। इस उम्र के आने के बाद चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। जिससे चेहरे को पोषण मिल सके। साथ ही मास्क और स्क्रबिंग के जरिए देखभाल करें। क्योंकि 40 के बाद उम्र के निशान चेहरे पर दिखने लगते हैं लेकिन सही देखभाल से इन्हें कम किया जा सकता है।

Tags: Beauty tipsSkin Care Tipsत्वचा का ख्याल
Previous Post

गीले बालों के साथ न करें ये गलतियां, हो सकता है ये नुकसान

Next Post

स्किन का ग्लो रहेगा बरकरार, ट्राई करें ये घरेलू उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री

16/10/2026
Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

15/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

15/10/2026
Main Slider

कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: मुख्यमंत्री योगी

15/10/2026
Next Post
Skin Care Tips

स्किन का ग्लो रहेगा बरकरार, ट्राई करें ये घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें

Imran Khan

छोटी सी कालकोठरी, कीट-पतंग, बाथरूम में भी कैमरा…जेल में ऐसे रह रहे हैं इमरान खान

21/08/2023
arrested

11 करोड़ की अफीम के साथ तीन मादक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

15/09/2021

बिना यादव समाज के राष्ट्र सुरक्षित नहीं : स्वतंत्रदेव

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version