• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छोटी सी कालकोठरी, कीट-पतंग, बाथरूम में भी कैमरा…जेल में ऐसे रह रहे हैं इमरान खान

Writer D by Writer D
21/08/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Khan

Imran Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) तोशाखाना मामले में अटक जेल में बंद हैं। यह एक तरह की सी कैटेगरी की जेल है। लेकिन अब खबर सामने आई है कि जिस कोठरी में खान को रखा गया है, वह बेहद छोटी है।

इमरान खान (Imran Khan) को इस छोटी कोठरी में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। इस सीसीटीवी कैमरे की जद में बाथरूम भी आता है। यानी जेल में नहाने से लेकर शौच करने तक सबकुछ सीसीटीवी कैमरे में कैद होती है। इस तरह से इमरान खान की जेल में हर छोटी से लेकर बड़ी प्रक्रिया कैमरे में कैद होती है।

बता दैं कि यह जानकारी जब एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज को मिली तो वह जेल का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि खान को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कैद किया गया है।

जेल में मक्खियों, कीटों से परेशान इमरान (Imran Khan) 

इमरान खान को अटक जेल में रखा गया है। लेकिन वह चाहते हैं कि उन्हें अटक से रावलपिंडी की अदियाला जेल में शिफ्ट किया जाए। इमरान खान के वकीलों का कहना है कि 70 साल के उनके मुवक्किल अटक जेल में नहीं रहना चाहते क्योंकि यहां दिन के समय मक्खियों और और रात में कीट-पतंगों ने उनका जीना मुहाल कर रखा है।

पाकिस्तान में ‘बाबा के बुलडोजर’ की एंट्री, इमरान खान के करीबी नेता के घर पर चली जेसीबी

इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट का रुख कर उनके पार्टी प्रमुख को अटक से निकालकर रावलपिंडी की अदियाला जेल में शिफ्ट करने की गुहार लगाई थी। इस याचिका में यह भी आग्रह किया गया था कि इमरान को अटक की ‘ए’ श्रेणी की बैरक में रखा जाए। साथ ही उनके परिवार, वकीलों और डॉक्टर फैजल सुल्तान को उनसे मिलने की इजाजत दी जाए।

इमरान (Imran Khan) के 5 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

इमरान खान पर चुनाव आयोग ने पांच साल के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान को पांच साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया है। इमरान खान ने तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के निचली अदालत के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि ‘ट्रायल कोर्ट द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें सजा दिया जाना न्यायाधीश का पक्षपाती फैसला था। यह पूरी तरह निष्पक्ष सुनवाई के चेहरे पर तमाचा है। इसके साथ ही यह न्याय व उचित प्रक्रिया का मजाक उड़ाने जैसा है।

Tags: # world newsimran khaninternational NewsPakistan News
Previous Post

पोस्ट ऑफिस इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने आमदनी

Next Post

81 लाख की स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, भूकंप से कांपी धरती

20/05/2026
Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Next Post
Arrested

81 लाख की स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Radha Ashtami

आज मनाया जाएगा राधा रानी का जन्मोत्सव, किशोरी जी की कृपा पाने के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा

11/09/2024
Purnam Kumar

पाक ने BSF रेंजर को भारत भेजा, 21 दिन बाद वतन लौटे पूर्णम कुमार

14/05/2025

मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

11/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version