• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने सैफई में कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर बदली राजनीति की दिशा

Desk by Desk
13/08/2020
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
सैफई में कृष्ण की मूर्ति

सैफई में कृष्ण की मूर्ति

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गांव सैफई में भगवान श्री कृष्ण की एक बड़ी मूर्ति स्थापित कर एक नई राजनीति को जन्म दे दिया है। जब यूपी की राजनीति राममय होती दिख रही है, ऐसे वक्त में अखिलेश ने कृष्ण का सहारा लेकर नई राजनीति का संकेत दे दिया है ।

यूपी में विधानसभा के चुनाव 2022 में हैं, लेकिन इसकी तैयारी शुरू हो गई है । अयोध्या में राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद से ही कई राजनीतिक पार्टियों की ओर से ब्राह्मणों को लेकर राजनीति की जा रही है। राम से लेकर परशुराम तक पर बयान दिए जा रहे हैं। इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अलग राह चुनी है, राम पर जारी सियासत के बीच अखिलेश श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ नज़र आए।

बता दें कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अखिलेश यादव ने अपने टिवटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पत्नी डिंपल यादव के साथ नज़र आ रहे हैं । पीछे कृष्ण की एक बड़ी-सी मूर्ति दिख रही है, जो अखिलेश यादव अपने परिवार के पैतृक गांव सैफई में स्थापित रहे हैं।

जय कान्हा जय कुंजबिहारी
जय नंद दुलारे जय बनवारी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सबको अनंत शुभकामनाएँ! pic.twitter.com/BO4E2eusjr

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 12, 2020

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि जय कान्हा जय कुंजबिहारी जय नंद दुलारे जय बनवारी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सबको अनंत शुभकामनाएं’।

भारतीय जनता पार्टी लंबे वक्त से राम के नाम पर वोट मांगती आई है, अब जब राम मंदिर की नींव पड़ गई है तो बीजेपी को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा मुद्दा मिल गया है । जो वादा बीजेपी दशकों से कर रही थी, वह पूरा हो रहा है ।

सिद्धार्थनगर में 77 नये कोरोना संक्रमित मिले, संक्रमितों की संख्या 1422 पहुंची

इस बीच बहुजन समाज पार्टी ने भगवान परशुराम के नाम की आवाज़ उठा दी, जिसमें परशुराम की मूर्ति के साथ-साथ उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग उठाई गई।

राम नाम की सियासत के बीच अखिलेश यादव ने अलग रास्ता पकड़ा और यदुवंश के कहलाए जाने वाले कृष्ण की मूर्ति पर काम आगे बढ़ाया। अखिलेश इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि सभी विष्णु के अवतार हैं और हम हर किसी की पूजा करते हैं।

बता दें कि बीते कुछ वक्त में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय की नाराजगी सामने आई है। जिसकी वजह से हर राजनीतिक पार्टी ने अपना रुख बदला है, पहले कांग्रेस और फिर बसपा ने ब्राह्मण वोटबैंक में सेंध लगाने की कोशिश की। वहीं, सपा ने अपने वोटबैंक को मजबूत करने के लिए कृष्ण का सहारा ले लिया है ।

अयोध्या में राम मंदिर के पास सरयू किनारे योगी सरकार भगवान राम की मूर्ति बनवा रही है. तो वहीं कुछ वक्त पहले ही अखिलेश यादव ने सैफई में कृष्ण की मूर्ति बनाने का ऐलान किया था, जो अब लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। ये मूर्ति करीब 51 फीट ऊंची है, जिसमें कृष्ण रथपाणी की मुद्रा में दिखाई पड़ रहे हैं । इस मूर्ति का वजन करीब 60 टन है, जिसे सैफई के एक स्कूल के प्रांगण में बनाया जा रहा है । मूर्ति के आसपास कुरुक्षेत्र में हुए महाभारत के युद्ध जैसा स्वरूप दिया जाएगा । जिसमें कृष्ण हाथ में चक्र लिए हुए संबोधन कर रहे हैं ।

Tags: सैफई में कृष्ण की मूर्ति
Previous Post

सिद्धार्थनगर में 77 नये कोरोना संक्रमित मिले, संक्रमितों की संख्या 1422 पहुंची

Next Post

चीन में कोरोना के 39 नये मामले, अब तक 4636 मरीजों की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
चीन में कोरोना के 39 नये मामले

चीन में कोरोना के 39 नये मामले, अब तक 4636 मरीजों की मौत

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री भजनलाल

26/12/2024
Gurmeet-Debina

शादी के 11 साल बाद गुरमीत-देबीना बनने जा रहे मम्मी-पापा

09/02/2022
dark chin

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version