• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्यौहारों पर किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन और समागम न हों : शिवराज

Desk by Desk
14/08/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना में प्रदेश का रिकवरी रेट 74.7 प्रतिशत हो गया है। सभी जिले मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यता सुनिश्चित करें।

श्री चौहान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के साथ-साथ कोरोना की चैन तोड़ने के लिए जहाँ-जहाँ आवश्यक हो वहाँ संस्थागत क्वारेंटाइन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले त्यौहारों जैसे गणेश उत्सव तथा मोहर्रम आदि में किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन तथा समागम न हों यह सुनिश्चित किया जाए। इस उद्देश्य से यदि कहीं बड़ी मूर्तियों और ताजिए आदि का निर्माण आरंभ हो रहा है तो उस पर तत्काल पाबंदी लगाई जाए। धार्मिक कार्यक्रम घरों में ही हों, यह सुनिश्चित करें।

corona virus : लगातार आ रही हिचकी को न करें नजरअंदाज

उन्होंने जेलों में फैल रहे संक्रमण को गंभीरता से लेने तथा इसके प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्रंट लाइन शासकीय सेवकों में संक्रमण से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने दिवंगत प्रसिद्ध शायर श्री राहत इंदौरी की मृत्यु के संबंध में भी जानकारी ली।

समीक्षा में बताया गया कि प्रदेश में टेस्टिंग क्षमता में लगातार विस्तार हो रहा है। अब 20 हजार से अधिक टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं। अब तक कोरोना से प्रभावित 42 हजार 618 में से 31 हजार 835 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में सक्रिय केस 9 हजार 718 हैं।

देखते ही देखते अचानक धरती में समा गया कुआं, Video देखकर उड़ जाएंगे होश

श्री चौहान ने राजगढ़ तथा सीधी जिले की विशेष रूप से जानकारी ली। राजगढ़ में 54 कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं। मास्क न पहनने पर जुर्माना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। राजगढ़ कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि जो परिवार होम आइसोलेशन के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें संस्थागत क्वारेंटाइन में रखा जाए। इसी प्रकार सीधी जिले में प्रकरणों की समीक्षा तथा उपलब्ध क्षमता की जानकारी ली गई।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि होम आइसोलेशन तथा संस्थागत क्वारेंटाइन पर विस्तृत दिशा-निर्देश जिलों को जारी किए गए हैं। जबलपुर, मुरैना, खरगोन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, सागर, इंदौर जिलों की समीक्षा भी की गई।

बिहार एनडीए में खिचीं तलवार, जेडीयू ने चिराग पासवान को बताया कालिदास

कोरोना की समीक्षा में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित अन्य अधिकारीगण ने भाग लिया।

Tags: 24ghante online.comcorona virus alertcorona virus attackcorona virus causesCorona Virus Crisiscorona virus deathscorona virus disasterCorona virus havoccorona virus hits bhopalcorona virus hits indorecorona virus hits madhya pradeshcorona virus in madhya pradeshLatest Madhya Pradesh NewsMadhya PradeshMadhya Pradesh News in Hindiकोरोना वायरस अपडेटकोरोना वायरस का बढ़ा प्रकोप
Previous Post

सरयू नदी के तट पर बसी है अयोध्या नगरी, जानें वहाँ के बारे में….

Next Post

शुक्र को बन रहा खास संयोग, करें ये उपाय, नहीं होगी कभी पैसों की किल्लत

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

24/10/2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
Next Post
Good luck tips

शुक्र को बन रहा खास संयोग, करें ये उपाय, नहीं होगी कभी पैसों की किल्लत

यह भी पढ़ें

Hair

बालों की हर समस्या का रामबाण इलाज है ये औषधि, इस्तेमाल करते ही दिखेगा रिजल्ट

08/07/2026
iPhone 17e जल्द करेगा एंट्री, जानिए लॉन्च टाइमलाइन से लेकर कीमत और फीचर्स तक सबकुछ

iPhone 17e जल्द करेगा एंट्री, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

15/12/2025
aditya narayan

आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता के साथ कन्फर्म किया अपना रिलेशनशिप

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version