• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

iPhone 17e जल्द करेगा एंट्री, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

Desk by Desk
15/12/2025
in Tech/Gadgets
0
iPhone 17e जल्द करेगा एंट्री, जानिए लॉन्च टाइमलाइन से लेकर कीमत और फीचर्स तक सबकुछ
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एपल अपनी iPhone 17 सीरीज में एक और नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रहा है. iPhone 17e को iPhone 16e के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है. नए मॉडल में स्लिम डिजाइन, बेहतर कैमरा और लेटेस्ट Apple प्रोसेसर जैसे कई अहम अपग्रेड मिलने की उम्मीद है.चलिए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में…

पहले जैसा डिजाइन, लेकिन ज्यादा स्लिम बॉडी

लीक्स के अनुसार, iPhone 17e का डिजाइन काफी हद तक iPhone 16e जैसा ही होगा. हालांकि Apple इस बार ज्यादा पतले चेसिस पर फोकस कर सकता है. इसके साथ फोन में नए कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं. Apple की स्लिम फॉर्म फैक्टर स्ट्रेटजी के चलते हैंडफील और प्रीमियम हो सकता है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में मिलेगा नया हार्डवेयर

iPhone 17e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट रहेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Apple A19 चिपसेट दिया जा सकता है. फोन में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मिलने की चर्चा है, जो डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए काफी होगा.

कैमरा और बैटरी पर खास ध्यान

कैमरा सेक्शन में iPhone 17e में 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिल सकता है, जो सेंटर स्टेज सपोर्ट और OIS के साथ आएगा. यह कैमरा फोटो और वीडियो दोनों में बेहतर स्टेबिलिटी देगा. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है. बैटरी को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें करीब 4005mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसमें MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा.

भारत में कीमत और लॉन्च डेट को लेकर क्या है संकेत

लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17e का ग्लोबल डेब्यू फरवरी 2026 के आसपास हो सकता है. इसके कुछ समय बाद यह भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है. कीमत की बात करें तो iPhone 17e की भारत में संभावित कीमत 60,000 से 65,000 रुपये के बीच बताई जा रही है. हालांकि Apple की ओर से आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी.

Tags: iPhone 17e
Previous Post

EV की रफ्तार थमी, चार्जिंग की दिक्कतें बढ़ीं, इलेक्ट्रिक वाहनों को अब नई दिशा की जरूरत

Next Post

नेटवर्क के बिना भी कॉल होगी! जानिए कैसे काम करता है WiFi Calling

Desk

Desk

Related Posts

Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Next Post
नेटवर्क नहीं तो भी कॉल होगी! जानिए क्या है WiFi Calling और कैसे करता है काम

नेटवर्क के बिना भी कॉल होगी! जानिए कैसे काम करता है WiFi Calling

यह भी पढ़ें

Pm Modi

राजनीति इंतजार कर सकती है, विकास नहीं कर सकता : मोदी

23/12/2020
Amardeep Chowdhary

BJP के पूर्व नेता अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या

06/02/2023
kunal khemu

कुणाल खेमू ने बनाया बेटी इनाया के नाम का टैटू

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version