• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- अगर दुश्मन देश हमला किया तो देंगे करारा जवाब

Desk by Desk
14/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर तनातनी जारी है। इसके बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अगर दुश्मन देश हम पर हमला करता है, तो हम हर बार की तरह करारा जवाब देंगे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि हम राष्ट्रीय सुरक्षा के दायरे में जो कुछ भी करते हैं। हम हमेशा आत्मरक्षा के लिए करते हैं, न कि दूसरों पर हमला करने के लिए।

उन्होंने कहा कि भारत दिलों को जीतने में विश्वास रखता है, जमीन को नहीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी को भी हमारे आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने देंगे।

टीकाकरण के बाद कानपुर में दो बच्चों की मौत, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों से कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया।किसी दूसरे देश की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार वह सब कुछ कर रही है जो आपकी परिचालन आवश्यकता को बनाए रखने के लिए जरूरी है।

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव के बीच चीन भारत को घेरने के लिए पाकिस्तान को मोहरा बनाना चाहता है। चीन एक तरफ पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर समर्थन कर रहा है। वहीं अब उसकी योजना पाकिस्तान को घातक हथियारों से लैस करने की है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रस्तावित यात्रा को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

भारत दुश्मनों को माकूल जबाव देने में सक्षम : रामनाथ कोविंद

पूर्व विदेश सचिव शशांक ने कहा कि यदि जिनपिंग की पाकिस्तान यात्रा होती है, तो उसमें नए रक्षा सौदे हो सकते हैं। पूर्व विदेश सचिव ने कहा चीन ने मान लिया है कि भारत के साथ मिलकर वह नहीं चल पाएगा। वह पाकिस्तान से मिलकर कुछ इस्लामिक देशों का साथ चाहेगा। पाकिस्तान के साथ हथियारों की डील कर सकता है।

उन्होंने कहा कि जिनपिंग पिछली बार पाकिस्तान गए थे तो करीब 50 समझौते हुए थे। अब चीन के साथ नए समझौते की कोशिश होगी। निश्चित रूप से भारत पर इसका असर होगा। शशांक ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा मोहरा बनने को तैयार है। उन्होंने कहा चीन ने उत्तर कोरिया को जिस तरह मदद की है वैसे ही पाकिस्तान की मदद कर रहा है। इसको आगे बढ़ाया जाएगा। चीन अगले 20 साल मे दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बनना चाहता है।

शशांक ने कहा कि चीन पाकिस्तान को उत्तर कोरिया की तरह बनाना चाहेगा। साथ मे वह ईरान और अफगानिस्तान को भी साथ लेकर चलना चाहेगा। बता दें कि जिनपिंग के पाकिस्तान दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है। माना जा रहा है कि पाक विदेश मंत्री इस महीने के अंत तक चीन जाएंगे। जिनपिंग को इसी साल जून में ही पाकिस्तान जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से ये दौरा नहीं हो सका।

Tags: defence ministerGalwan violenceIndia China TensionsRajnath singhRajnath spoke to the armed forcesगलवान हिंसाभारत चीन तनातनीरक्षा मंत्रीराजनाथ सिंहसशस्त्र बलों से बोले राजनाथ
Previous Post

भारत दुश्मनों को माकूल जबाव देने में सक्षम : रामनाथ कोविंद

Next Post

उच्च शिक्षण संस्थानों में जब पढ़ाई ही नहीं हुई तो परीक्षा किस बात की?

Desk

Desk

Related Posts

Triple Talaq
Main Slider

तीन तलाक़ पर विचारधारा बनाम हकीकत: जब विरोध करने वाले भी कानून की शरण में पहुंचे

06/02/2026
jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

05/02/2026
Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान: डॉ. आर. राजेश कुमार

05/02/2026
CM Dhami
राजनीति

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ और त्वरित करें – सीएम धामी

05/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू करें: मुख्यमंत्री

05/02/2026
Next Post
petrol prices increased

उच्च शिक्षण संस्थानों में जब पढ़ाई ही नहीं हुई तो परीक्षा किस बात की?

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी पहुंचे बाबा केदार के शीतकालीन धाम ऊखीमठ

07/12/2024

पुष्पक एक्सप्रेस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

09/10/2021
Dhurandhar

अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए… ‘धुरंधर’ के भौकाली ट्रेलर उड़ा देगा होश

18/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version