• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल आनंदीबेन ने लखनऊ में किया यूपी के पहले ‘प्लाज्मा बैंक’ का उद्घाटन

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
राज्यपाल आनंदीबेन

राज्यपाल आनंदीबेन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहां प्रदेश के प्रथम ‘प्लाज्मा बैंक’ का उद्घटन करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से ठीक हुए अधिक से अधिक लोग प्लाज्मा दान करें।

श्रीमती पटेल ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा स्थापित उत्तर प्रदेश का प्रथम ‘प्लाज्मा बैंक’ का आज यहां राजभवन से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने अपील की कि कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोग अधिक से अधिक प्लाज्मा दान करें। यह देश की सेवा और मानव सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि अगर किसी संक्रमित व्यक्ति की जान बचेगी, तो उसके साथ ही उसका पूरा परिवार दुआ ही देगा।

स्वतंत्रता दिवस पर सोनिया गांधी- मोदी सरकार संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ खड़ी है

श्रीमती पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्लाज्मा थेरेपी में मरीज के शरीर में एंटीबाॅडीज पहुंचाकर उसे वायरस से लड़ने के लिए बेहतर बनाया जाता है। जब किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस का संक्रमण होता है तो उसका शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए उसके खून में मौजूद प्लाज्मा में एंटीबाॅडी का निर्माण करने लगता है तथा प्लाज्मा में मौजूद यही एंटीबाॅडी ‘कोरोना वायरस’ के संक्रमण को समाप्त करने में मदद करती है।

राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 अत्यंत सूक्ष्म वायरस जनित एक महामारी है। इसने पूरे विश्व को काफी कुछ सीखने एवं सोचने पर मजबूर कर दिया है। अगर भारत के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो कोरोना संक्रमण के चलते देश के चिकित्सालयों में वेन्टीलेटर्स की संख्या को बढ़ाया गया है। नवाचार के माध्यम से नये बनने वाले वेन्टीलेटर्स पहले की अपेक्षा कम मूल्य में उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार चिकित्सा क्षेत्र में उपयोग के लिए पीपीई किट का पहले हम आयात करते थे तथा सीमित मात्रा में मास्क एवं गलव्स का उत्पादन देश में होता था, परन्तु कोरोना के प्रभाव के चलते आज देश में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पीपीई किट,मास्क का उत्पादन हो रहा है। इस क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर भी बने हैं।

वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, बहरेपन की दवा करेगी कोरोना का खात्मा?

उन्होंने कहा कि ‘कोरोना वायरस’ से संक्रमित मरीज के इलाज के लिए अभी तक न कोई सटीक दवा है एवं न ही इसके रोकथाम हेतु कोई वैक्सीन ही बन पायी है। ऐसी स्थिति में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में ‘प्लाज्मा बैंक’ की स्थापना ‘कोरोना वायरस’ महामारी से लड़ने में अहम रोल अदा करेगा एवं इससे प्रदेश के कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में ‘प्लाज्मा बैंक’ मील का पत्थर साबित हो सकता है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल श्री महेश कुमार गुप्ता, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डाॅ0 विपिन पुरी, विभागाध्यक्ष, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग प्रो0 तुलिका चन्द्रा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags: 24ghante online.comcorona case in lucknowCorona outbreak in LucknowCorona positive case in UPCorona records in UPFirst Plasma Bank of U.P.Governor AnandibenKGMULucknow Plasma Bankकेजीएमयूयूपी का पहला प्लाज्मा बैंकयूपी में कोरोना का पॉजिटिव केसयूपी में कोरोना का रिकॉर्डराज्यपाल आनंदीबेनलखनऊ प्लाज्मा बैंकलखनऊ में कोरोना का प्रकोपलखनऊ में कोरोना केस
Previous Post

आंध्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.81 लाख के पार, 24 घंटे में 8,732 नए मामले सामने आए

Next Post

राष्ट्र की प्रगति और उत्थान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें : अखिलेश

Desk

Desk

Related Posts

Poison-Free Food
उत्तर प्रदेश

मेगा कैंपेन चलाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा ‘जहर मुक्त भोजन’

17/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Six women killed in horrific road accident
Main Slider

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

17/06/2026
Youth became emotional after receiving appointment letters from CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

सिर्फ आवेदन शुल्क के 400 रुपये खर्च हुए, न सिफारिश, न घूस: चयनित अभ्यर्थी

17/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

17/06/2026
Next Post
अखिलेश यादव

राष्ट्र की प्रगति और उत्थान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Summer

मुख्य द्वार के सामने दिखीं ये चीजें, तो बंद हो जाते है तरक्की के रास्ते

14/05/2026
Anganwadi

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 52 हजार रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, इनको मिलेगा आरक्षण का लाभ

22/03/2023

वैक्सीनेशन के बाद हुई महिला की मौत, सीएमओ ने दिये जांच के आदेश

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version