• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल नही मनाएंगे जन्मदिन, गांव में ऑक्सी मीटर देने की अपील

Desk by Desk
16/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, नोएडा, राजनीति, स्वास्थ्य
0
kejriwal review meeting

सीएम केजरीवाल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। आज वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। शनिवार को केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा, कल(रविवार) को मैं जन्मदिन नहीं मना रहा हूं, सभी से अपील है कि मेरे घर बंधाई देने मत आइए, लेकिन गिफ्ट में आप ऑक्सी मीटर दे सकते हैं।

यूपी पुलिस की SIT ने सुदीक्षा भाटी केस में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

केजरीवाल ने कहा कि अपने गांव में अपने इलाके में ऑक्सीजन केंद्र शुरू कीजिए। सभी कार्यकर्ताओं, स्पोर्ट्स, डोनर्स से अपील है कि हम ये प्लान कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा गांवों के अंदर हर गांव में एक-एक व्यक्ति को एक-एक ऑक्सी मीटर देकर उस गांव की जिम्मेदारी दी जाए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “देश कोरोना से जूझ रहा है। दिल्ली में भी एक समय ऐसा ही था। फिर हमने सबको साथ लेकर उस पर काबू पाया। अभी बाजी जीती नहीं है, लेकिन हालात ठीक हुए हैं। इसके लिए प्लाज्मा बैंक बनाएं, बेड्स बढ़ाएं। अभी देश में बढ़ते कोरोना को लेकर चिंता होती है। जो कर रहे हैं, वो अच्छी बात है, लेकिन अभी कोरोना गांव तक पहुंच रहा है।”

दिल्ली सरकार का मानना है कि कोरोना संक्रमण विकराल रूप धारण कर चुका है। ऐसी स्थिति में यदि कोरोना संक्रमण देश के गांवों में फैल गया तो फिर स्थिति बेहद विकराल हो सकती है। गांवों में संक्रमण फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने केंद्र को हर गांव में ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर और कोरोना टेस्टिंग किट मुहैया कराने का सुझाव दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर कोरोना गांव-गांव में फैल गया तो बहुत ही विकराल रूप धारण कर सकता है। प्रत्येक गांव में ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। प्रत्येक गांव में टेस्टिंग की सुविधा भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 60 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं और प्रतिदिन एक हजार अधिक लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवां रहे हैं।”

अयोध्या ही नहीं आसपास भी कई जगह और मंदिरो मे उठाए घूमने का लुफ्त

केजरीवाल ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जाता है और उसमें हल्के लक्षण हैं तो उसका उपचार घर पर ही किया जा सकता है। थोड़ा ज्यादा बीमार व्यक्ति को ग्राम पंचायत में ऑक्सीजन दी जा सकती है। स्थिति ज्यादा खराब होने पर रोगी को जिला अस्पतालों में भर्ती कराया जा सकता है। ऐसा करने पर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा, साथ ही अस्पतालों पर दबाव भी नहीं बढ़ेगा।

Tags: Arvind KejriwalCoronaviruscovid19delhiअरविंद केजरीवालकोरोनावायरसदिल्ली
Previous Post

52 वर्ष के हुए CM केजरीवाल, PM  मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

Next Post

पुण्यतिथि विशेष : वो राजनेता जिनका विरोध उनके विरोधी भी नहीं कर पाते थे, सौम्य स्वभाव वाले अटल जी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
अटल जी की दूसरी पुण्यतिथि

पुण्यतिथि विशेष : वो राजनेता जिनका विरोध उनके विरोधी भी नहीं कर पाते थे, सौम्य स्वभाव वाले अटल जी

यह भी पढ़ें

Ramganga Bridge

शाहजहांपुर में डबल लेन रामगंगा पुल के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी योगी सरकार

08/11/2024
Rajasthan Police Constable vacancy

नये नियम से शादीशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए खड़ी हुई मुश्किल

04/11/2020
Ganesh Chaturthi

इस दिन से शुरू होगा गणेश उत्सव, नोट करें स्थापना मुहूर्त

14/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version